सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Mainpuri News:नवीगंज क्षेत्र में आवारा जानवरों से किसान व जनता परेशान जिलाधिकारी से समस्या निस्तारण के लिए लगाई गुहार

by morning on | 2025-12-29 17:00:15

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 12


Mainpuri News:नवीगंज क्षेत्र में आवारा जानवरों से किसान व जनता परेशान जिलाधिकारी से समस्या निस्तारण के लिए लगाई गुहार

फ़ोटो परिचय-नवीगंज में हाईवे के सर्विस रोड पर आवारा गोवंश विचरण करते हुए।


Morning City

बेवर/मैनपुरी। नवीगंज हाइवे समेत खेतों में आवारा जानवरों के चलते लोग खासे परेशान हैं। कई बार इसके लिए प्रशासन से गुहार लगाई गई लेकिन नतीजा शून्य था। एक बार फिर स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से आवारा जानवरों पर अंकुश लगाए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।

मामले के अनुसार नवीगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34पर और किसानों के लिए आवारा गौवंश परेशानी का सबब बने हुए हैं। टोल प्लाजा के निकट, नगला देवी, टी एस ईंट भट्टा के निकट, जोगा मोड समेत पूरे हाइवे पर जगह जगह आवारा गोवंशों के झुंड देखे जा सकते हैं। वहीं कड़कड़ाती भीषण ठंड में किसान अपनी फसलों को बचाने हेतु रात रात भर फसलों की रखवाली करते हैं। किसानों का कहना है कि जिस खेत में आवारा जानवरों के झुंड पहुंच जाते हैं वहां पूरी फसल चौपट कर देते हैं। कई बार प्रशासन से आवारा गौवंश की समस्या निस्तारण के लिए गुहार लगाई गई लेकिन कोई सटीक कार्यवाही नहीं हुई जिससे किसानों समेत आम जनमानस परेशान है। कोहरे के चलते हाइवे पर विचरण करते गौवंश किसी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं। स्थानीय ब्रजेश कुमार, राजेश यादव, श्याम बाबू शाक्य, अरुण शाक्य, सोनू शाक्य, अमित कुमार, रविंद्र कुमार, मनोहन सिंह, राजवीर शाक्य आदि लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment