सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Mainpuri News:सपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी मेहनत कर रहे शिवपाल सिंह यादव ने 2027 में सपा सरकार का लक्ष्य रखा

by morning on | 2025-12-30 17:15:15

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 174


Mainpuri News:सपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी मेहनत कर रहे शिवपाल सिंह यादव ने 2027 में सपा सरकार का लक्ष्य रखा

फोटो परिचय- करहल पहुंचे शिवपाल सिंह यादव।

Morning City

मैनपुरीजनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है, आगे भी कार्यकर्ता मेहनत करेंगे। जो वोट कटे हैं उनको बनवाया जा रहा है। उक्त वक्तव्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विधायक शिवपाल सिंह यादव द्वारा करहल में पूर्व प्रधान बबलू यादव के यहां निजी कार्यक्रम में व्यक्त किए गए।

सोमवार की देर शांय करहल पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मेहनत की जा रही है। एसआईआर में भी कार्यकर्ताओं ने मेहनत की। यह मेहनत लगातार जारी है। कफ सिरप मामले में मुख्यमंत्री द्वारा आरोपियों की सपा मुखिया के साथ फोटो दिखाए जाने के सवाल पर वह बचते नजर आए। उन्होंने पत्रकारों को वहां से हटा दिया।

सभी वर्गो को साथ लेकर चलना हैं
इससे पूर्व उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों को सभी वर्गों को लेकर साथ चलना है। विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाइए। 2027 में सपा की सरकार आप लोगों के दम पर ही बनेगी। कार्यक्रम आयोजक पूर्व प्रधान बबलू यादव व पूर्व विधायक अनिल यादव ने शिवपाल सिंह यादव को शल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, पूर्व डीसीबी चेयरमैन डॉ. रामकुमार यादव, चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम, जीवन यादव, ब्लॉक प्रमुख बरनाहल नीरज यादव, राहुल यादव, बृज कुमार यादव, उमेश यादव, सनी यादव आदि मौजूद रहे।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment