सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य शहर की गतिविधयाँ

हाथरस-पाकिस्तान समर्थित प्रत्येक आंतकवादी करो सफाया व्यापारी संघ व जनता तन,मन,धन से सरकार के साथ

by morning on | 2025-05-06 15:14:14

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 108


 हाथरस-पाकिस्तान समर्थित प्रत्येक आंतकवादी करो सफाया व्यापारी संघ व जनता तन,मन,धन से सरकार के साथ

Morning City
 हाथरस। कस्बा सासनी में पूर्ण बन्दी के बाद व्यापारियों ने कश्मीर के पहलगांव में आतंकियों द्वारा निर्दोष दो दर्जन से अधिक हिन्दुओं की हत्या के विरोध व सरकार को अपना समर्थन देते हुए प्रधानमन्त्री के लिए ज्ञापन उपजिलाधिकारी सासनी प्रज्ञा यादव को सौंपा। उत्तर प्रदेश उद्येग व्यापार मण्डल के प्रदेश मन्त्री निर्देश वाष्र्णेय ने बताया कि पाकिस्तान समर्थित आतकवादियों द्वारा पहलगांव में निर्दोष हिन्दू पर्यटकों की हत्या की गई है। उद्योग व्यापार मंडल सासनी एवं क्षेत्र के सभी व्यापारी भाई इसका पुरजोर विरोध करते है और सरकार से अनुरोध करते है कि जिन 27 हिन्दुओं की निर्मम हत्या की गई है उनको शहीद का दर्जा दिया जाये। व्यापार मण्डल के आवाहन पर ही  सम्पूर्ण सासनी क्षेत्र का बाजार पूर्ण रूप से बन्द रहा एवं सभी व्यापारी भाइयों द्वारा आक्रोश रैली निकालकर पाकिस्तान का पुतला दहन किया और सरकार से अपील की कि व्यापारियों के आक्रोश को ध्यान में रखकर पाकिस्तान समर्थित प्रत्येक आंतकवादी का सफाया करने का कार्य किया जायें, जिससे पाकिस्तान द्वारा इस प्रकार का कोई कृत्य दुहराया ना जा सके। इस कार्य में सासनी क्षेत्र का समस्त उद्योगपति, व्यापारी तन, मन, धन से सरकार के साथ है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment