सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य शहर की गतिविधयाँ

कुरावली/मैनपुरी-गंगापुर खेल मैदान में मनाई जाएगी बौद्ध पूर्णिमा

by morning on | 2025-05-11 16:01:15

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 36


कुरावली/मैनपुरी-गंगापुर खेल मैदान में मनाई जाएगी बौद्ध पूर्णिमा

Morning City
 मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेंगे पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा

कुरावली/मैनपुरी। सोमवार 12 मई को तथागत भगवान गौतम बुद्ध की 2569वीं बुद्ध पूर्णिमा क्षेत्र के गांव गंगापुर में मनाई जाएगी, जिसके तहत बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा, आयोजन के सभी कार्यक्रम गंगापुर के खेल मैदान में आयोजित किए जायेंगे। बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के कार्यक्रमो में 12 मई को प्रातः 6 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी, 9 बजे से 10 बजे तक पूजा बंदना होगी, 10 बजे से 4 बजे तक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शाम के 4 बजे से 6 बजे तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, शाम को 6.30 बजे खीर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त आश्य की जानकारी बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष उमेश चंद्र शाक्य ने देते हुए धम्म प्रेमियों सहित बौद्ध अनुयाईयों से उक्त कार्यक्रमो में भाग लेने की अपील की है। बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव समिति के सचिव विपिन शाक्य और कोषाध्यक्ष अरुण शाक्य अध्यापक ने आगे बताया कि बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के कार्यक्रमो में मुख्य अतिथि के रुप में जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर सांसद बाबूसिंह कुशवाहा भाग लेंगे। तथा विशिष्ठ अतिथि के रुप में पैक्सपेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, कुरावली नगर पंचायत चेयरमैन धर्मेन्द्र वर्मा धम्मा, सांसद एटा देवेश शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, सपा नेता महाराज सिंह शाक्य भाग लेंगे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment