सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य शहर की गतिविधयाँ

आलीपुर खेडा/मैनपुरी-बुद्ध का मार्ग विश्व शान्ति के लिए श्रेष्ठ मार्ग,बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा

by morning on | 2025-05-11 16:35:25

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 77


आलीपुर खेडा/मैनपुरी-बुद्ध का मार्ग विश्व शान्ति के लिए श्रेष्ठ मार्ग,बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा

Morning City

बुद्ध का मार्ग विश्व शान्ति के लिए श्रेष्ठ मार्ग

 बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा


आलीपुर खेडा/मैनपुरी। बौद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकिया आकर्षण का केन्द्र थीं। बैण्डबाजों की धुनों पर अनुयाई झूम रहे थे।
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कस्बा के आलीपुर पट्टी से नगला खंदारी, मेन बाजार, आंबेडकर पार्क, गढ़िया चौराहा होते हुए मानिकपुर गांव में समाप्त हुई। शोभायात्रा का शुभारम्भ पैक्सपेड चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य ने गौतम बुद्ध के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शोभायात्रा में सबसे पहले भगवान बुद्ध की कुशीनगर में आराम करते हुए की झांकी थी। उसके पीछे सिद्धार्थ के प्राण बचाते हुए, भगवान बुद्ध हिरन से प्रेम करते हुए की झांकी, डॉ भीमराव अंबेडकर की झांकी,अशोक सम्राट की झांकी शामिल थी। अन्त में भगवान बुद्ध का सिघासन था। इसके साथ शोभायात्रा में अखाड़े के कलाकार अपने हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। साथ ही बैंड व डीजे भी शामिल रहे। उनकी धुनों पर युवा झूम रहे थे। शोभायात्रा में भगवान गौतम बुद्ध की भव्य झांकी आकर्षण का केन्द्र बिदु थी।

बुद्ध के मार्ग पर चलकर शांति प्राप्त की जा सकती
पैक्सपैड मंत्री प्रेम सिंह शाक्य ने कहा कि सिद्धार्थ बुद्ध का जन्म, मृत्यु और ज्ञान प्राप्त ये तीनों महान घटनाए संयोग से एक ही तिथि बुद्ध पूर्णिमा को हुई। बुद्ध का मार्ग विश्व शान्ति के लिए श्रेष्ठ मार्ग है दुनिया में शान्ति स्थापित करनी है तो बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही प्राप्त की जा सकती।
शोभायात्रा का जगह जगह सर्बत, मिष्टान, फल, खीर बांटकर स्वागत किया गया, इस मौके पर डॉ कैलाश बौद्ध, डॉ अवनीश शाक्य, डॉ अवनीश शाक्य, डॉ मुकेश  सिंह प्रधान, डॉ आलोक शाक्य, नीलू मास्टर, डॉ यदुवीर सिंह, दीपेंद्र शाक्य, सन्तोष शाक्य, अरविन्द शाक्य, नीतेश शाक्य, रनवीर शाक्य, सुबोध शाक्य, विक्रम, अजीत, डॉ गौरव शाक्य, हरगोविंद शाक्य, सुधीर शाक्य, ब्रह्मनन्द शाक्य, ठा. वीरपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment