सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य शहर की गतिविधयाँ

भोगांव-भाजपाईयों ने फूंका रामगोपाल यादव का पुतला

by morning on | 2025-05-16 16:52:47

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 93


भोगांव-भाजपाईयों ने फूंका रामगोपाल यादव का पुतला

Morning City


 मुकदमा दर्ज करने की मांग, बिंग कमांडर पर अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश


भोगांव/मैनपुरी। सपा सांसद रामगोपाल यादव द्वारा आपरेशन सिन्दूर मे देश का सम्मान बढाने बाली बिंग कमाण्डर व्योमिका सिंह पर अभद्र टिप्पणी किये जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने नगर कें बस स्टैण्ड चौराह पर रामगोपाल यादव का पुतलां फूंकते हुये उनके विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
ज्ञात हो कि विगत दिवस सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा बिंग कमाण्डर व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी की गई थी जिस पर शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने नगर मे सपा सांसद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये बस स्टैण्ड चौराहा पर रामगोपाल यादव का पुतला फंुक दिया। गौतम कठेरिया ने कहा कि सपा सांसद रामगोपाल यादव द्वारा बिंग कमाण्डर व्योमिका सिंह पर जाति आधारित टिप्पणी की है बह सपा की गन्दी मानसिकता को दर्शाता है सपा नेता देश का मान बढाने बाली नारी के विरूद्ध ऐसी अनर्गल टिप्पणी कर रहे है जो कि बहुत ही निन्दनीय है। इस मौके पर देवेन्द्र सिंह, प्रताप राजपूत, अस्तेन्द्र गुप्ता, आशू सक्सेना, सोमवीर जाटव, राकेश कठेरिया, संजय बंजरंगी, संजय शर्मा, प्रदी कठेरिया, अंशुल कठेरिया, अल्लू गिहार, शिवम गिहार, रजनेश गिहार, राजन गिहार आदि मौजूद थे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment