सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य दुर्घटना

हाथरस-ओवरटेक के प्रयास में कार पलटी महिला चालक घायल

by Morning on | 2025-05-19 15:26:51

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 67


हाथरस-ओवरटेक के प्रयास में कार पलटी महिला चालक घायल

फोटो-पलटी कार को देखते राहगीर 

Morning City

ओवरटेक के प्रयास में कार पलटी महिला चालक घायल

हाथरस। आगरा अलीगढ रोड स्थित गांव समामई के निकट एक कार आगे चल रहे वाहन को ओवरटेंक करने के प्रयास में पलट गई। जिसमें कार चालक महिला घायल हो गई, घायल का उपचार निजी चिकित्सक से कराया है।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार एक कार हाथरस की ओर से अलीगढ की ओर जा रही थी। जिसे महिला चला रही थी, बताते हैं कि गांव समामई के निकट जैसे ही कार पहुंच तो महिला चालक ने आगे चल रहे अन्य वाहन को ओवरटेंक करने का प्रयास किया, इतने में ही सामने से एक और वाहन हा गया। जिसे बचाने के प्रयास में कार चालक महिला घबरा गई, और अपने बचाने का प्रयास करते हुए महिला ने कार को सडक के एक ओर मोड दिया। मौजूद लोगों के अनुसार जैसे ही कार को खाली जगह में मोडा वैसे ही कार पलट गई। ग्रामीणों ने भारी प्रयास के कार में फंसी घायल महिला को बाहर निकाला और उपचार के लिए निजी चिकत्सक के पास भेज दिया। उधर सूचना पाकर मौके पर पहंुची ऐंबुलेंस भी पहुंच गई। मगर ऐंबुलेंस पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास भेज दिया गया था। समाचार लिखे जाने तक घायल महिला का नाम पता नहीं मिल सका था।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment