सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

मैनपुरी- नगर पालिका में शामिल होगी पांच और ग्राम पंचायत

by morning on | 2025-05-25 17:21:26

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 196


मैनपुरी- नगर पालिका में शामिल होगी पांच और ग्राम पंचायत

फोटो परिचय-नगर पालिका मैनपुरी।

Morning City


- प्रस्ताव तैयार किया गया, मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया


- 2017 में भी हुआ था सीमा विस्तार, सात ग्राम पंचायतें की गई थी शामिल


मैनपुरी। पंचायती राज विभाग अगले बर्ष त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। लेकिन पंचायत चुनाव से पहले कई जनपदो में सीमा विस्तार की भी रुप रेखा तय कर ली गई है। इसी क्रम में मैनपुरी नगर पालिका का भी विस्तार होना है। इस बार पांच ग्राम पंचायतों को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया जाएगा, बर्ष 2017 में भी सात ग्राम पंचायतें पालिका में शामिल की गई थी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की पहल पर नगर पालिका के नए सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार हो गया है। इसे शासन से मंजूरी मिलने के लिए भेजा गया है। पालिका का नया सीमा विस्तार होते ही नगर पालिका में करीब 35 हजार की आबदी और करीब 20 हजार वोटो की बढोत्तरी हो जाएगी। 31 मई से पहले सीएम विस्तार पर फैसला होने की पूरी संभावना है।


ज्ञात हो कि मैनपुरी नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए पिछले कई महीनो से कवायद चल रहीं है। स्थानीय भाजपा नेताओं ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री से इस संबंध में बात की तो उन्होने प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए कह दिया। पर्यटन मंत्री की सहमति के बाद प्रशासन ने नए सीमा विस्तार के लिए प्रस्ताव तैयार करवा लिया है। नए सीमा विस्तार के तहत नगर पालिका क्षेत्र में औडेंय पड़रिया, औडेंय मंडल, लालपुर सथिनी, मंछना और पुसैना ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। औडेंय पड़रिया और मंडल व लालपुर सथिनी ग्राम पंचायत करहल विधानसभा का हिस्सा है। मंछना और पुसैना मैनपुरी सदर विधानसभा का हिस्सा है। नए सीमा विस्तार के संबंध में चेयरमैन प्रतिनिधि आलोक गुप्ता का कहना है कि सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इस पर फैसला हो जाएगा, सीमा विस्तार के तहत नगर पालिका में शामिल होने वालीं ग्राम पंचायतों में सर्वागीण विकास कराया जाएगा। यहां पर शहर जैसी सुविधाएं होगी।

मतदाताओं की संख्या में हो जाएगा इजाफा
बर्ष 2017 में सपा सदर विधायक राजकुमार यादव ने नगर पालिका क्षेत्र का सीमा विस्तार करवाया था। इस सीमा विस्तार के तहत नगर पालिका क्षेत्र जगरुपपुर, ग्वालटोली, संसारपुर, धारऊ, भोजपुरा, मैनपुरी देहात, खरपरी, रमईहार ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था, उस समय नगर पालिका में 24 वार्ड थें जो विस्तार के बाद बढ़कर 32 हो गए, वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र में 1.69 लाख वोटर है। नए सीमा विस्तार के बाद वोटरो की संख्या करीब दो लाख हो जाएगी, शनिवार को मैनपुरी आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने प्रस्ताव के संबंध में जानकारी हासिल की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment