सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

मैनपुरी-महिला के बिना परिवार की कल्पना नहीं की जा सकती

by morning on | 2025-05-30 17:44:11

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 48


मैनपुरी-महिला के बिना परिवार की कल्पना नहीं की जा सकती

फोटो परिचय-कार्यशाला के दौरान डीएम व अन्य

Morning City


- महिला सशक्तिकरण कार्यशाला को डीएम ने किया संबोधित


मैनपुरी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने ग्राम्य विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित जनपद स्तरीय महिला सशक्तिकरण कार्यशाला में उपस्थित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित समूह की महिलाओं, मनरेगा, अन्य योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला के बिना परिवार की कल्पना नहीं की जा सकती, परिवार में खुशियां भी महिला के कारण ही होती हैं।
डीएम ने आगे कहा कि लेकिन समाज में फैली कुछ कुरीतियों ने सास-बहू के बीच एक लकीर खींच रखी है, सास के मन में हमेशा यह कुंठा रहती है कि उसने बहू के रूप में जो प्रताड़नाएं झेलीं वही प्रताड़नाएं, दुश्वारियां बहू के सामने भी पैदा की जाएं यदि यह दुर्भावना मन से दूर होगी तो सास-बहू के बीच प्रेम-भाव बढ़ेगा और वह एक दूसरे का सम्मान कर परिवार के विकास में अपना योगदान दे सकेंगी। सीडीओ नेहा बंधु ने कहा कि आधी आबादी मातृशक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य तेजी से हो रहा है, सरकार ने महिलाओं-बेटियों के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजना लागू की, अब गरीब परिवारों में बेटी के पैदा होने पर गर्व महसूस हो रहा है।

महिलाएं हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहीं
भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं, केन्द्र-प्रदेश की सरकार महिलाओं के सर्वागींण विकास के साथ-साथ उनकी स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है, महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो और वह भी सम्मान के साथ अपना जीवन-यापन कर सकें, इसके लिए गांव-गांव समूहों का गठन कर महिलाओं को जोड़ा गया, आज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पाद किये जा रहे सामान काफी लोकप्रिय है।

गरीब परिवार की महिलाएं समूह के साथ जुड़े
परियोजना निदेशक डीआरडीए सतेन्द्र सिंह, डीसीएनआरएलएम शौकत अली ने उपस्थित महिलाओं को प्रशिक्षण, कौशल विकास के हुनर सीखने, सरकार द्वारा दिये जा रहे वित्तीय सहायता के सदुपयोग से लखपति दीदी बनने का भी आव्हान करते हुये कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों की महिलाएं अधिक से अधिक समूहों से जुड़ेें ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो और वह सशक्त, सबल बन अपने और अपने परिवार के विकास मंे अपना योगदान दें। डीसी मनरेगा श्वेतांक पाण्डेय ने मनरेगा में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए योजना के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।

बेहतर कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र दिये 

 कार्यक्रम में सर्वप्रथम महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्रियो, गतिविधियों, महिला एवं बाल विकास द्वारा महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए किए गए प्रयास सम्बन्धी प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया गया। कार्यशाला के दौरान उत्कृष्ट कार्य कर रहीं समूह सखी, बैंक सखी, बीसी सखी को प्रशस्ति पत्र एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना की लाभार्थियो को चाबी वितरित कीं गई।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment