सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

भोगांव सीओ ने गुड मार्निग अभियान मे पूछा लोगो का हाल

by morning on | 2025-06-09 17:23:21

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 66


भोगांव सीओ ने गुड मार्निग अभियान मे पूछा लोगो का हाल

फोटो परिचय-बस स्टैण्ड चौराहा पर लोगो से बात करते पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा


- पुलिस की इस कार्यशैली की नगर के लोगो ने की प्रशंसा


Morning City

भोगांव/मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन पर चलाये जा रहे गुड मॉर्निंग मैनपुरी अभियान के तहत सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा ने लोगों से संवाद कर उनका हाल जाना। पुलिस क्षेत्राधिकारी की कार्यशैली की लोग प्रशंसा कर रहे है।
ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मैनपुरी में गुड मॉर्निंग मैनपुरी का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सोमवार को प्रातः 6 बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकश शर्मा नगर मे निकले जहां उन्होने बुजुर्गों, महिलाओं, युवतियों और युवकों से संवाद किया गया। सभी ने इस अभियान को सराहा और फ्रेंडली पुलिसिंग पर खुशी जताई। महिलाओं ने विशेष रूप से कहा कि अब उन्हें घर से अकेले निकलने में डर नहीं लगता। पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा ने कहा कि इस अभियान के पीछे मकसद ये है कि पब्लिक के लोगों को सुबह के समय होने वाली घटनाओं से छुटकारा दिलाया जा सके। अक्सर ये होता है कि मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों के पर्स छीनने, मोबाइल छीनने, बाइक छीनने, छींटाकशी करने, छेड़खानी करने जैसी घटनाएं होने की शिकायतें आती हैं। इसके अलावा महिलाओं और युवतियों को टारगेट बनाकर उनकी हूटिंग की जाती है, कमेंट पास किए जाते हैं। गुड मॉर्निंग मैनपुरी के जरिए इन समस्याओं के समाधान का पुरजोर प्रयास कर रही है। उन्होने कहा कि लोग अपने आसपास होने बाली किसी भी सदिग्ध गतिबिधि की जानकारी तुरन्त पुलिस से साझा करे खुद जागरूक बने और अपराधो के खिलाफ चलाये जा रहे पुलिस के अभियान मे सहयोग करे।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment