सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Hathras जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश, डीएम- एसपी ने किया निरीक्षण

by morning on | 2025-06-18 15:32:19

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 82


Hathras जिला कारागार का जनपद न्यायाधीश, डीएम- एसपी ने किया निरीक्षण

फोटो -निरीक्षण करते जनपद न्यायाधीश व अधिकारी 


Morning City

हाथरस जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्यों द्वारा जिला कारागार अलीगढ़ का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट याचिका सुकन्या शान्था बनाम् भारत संघ व अन्य में पारित निर्देशों के आलोक में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार, जिला मजिस्ट्रेट राहुल पाण्डेय एंव पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव  प्रशान्त कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जयहिन्द कुमार सिंह, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी, डा. राजीव राय आदि द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार अलीगढ़ का निरीक्षण किया गया।

जेलर द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान में जनपद हाथरस से सम्बन्धित कुल 633 बन्दी निरूद्ध है, जिनमें 587 पुरूष तथा महिलाएं 33 व किशोर (18 से 21 वर्ष) 13 व जनपद हाथरस की महिला के साथ 1 बच्चा हैं। जनपद न्यायाधीश द्वारा पुरूष बन्दी व महिला बन्दी से बातचीत की गई व उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु जेलर को आवश्यक निर्देश दिये गये।वरिष्ठ चिकित्सक को बन्दियों एंव महिला बन्दियों तथा बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देश दिये गये।निरीक्षण के समय साफ-सफाई एंव खाने-पीने की व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो देखा कि कारागार में साफ-सफाई पर्याप्त अवस्था में पायी गयी। इस सम्बन्ध में जेलर जिला कारागार को निर्देशित किया गया कि कारागार में नियमित साफ-सफाई कराया जाना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक अलीगढ़ को निर्देशित किया गया कि वह उच्चतम न्यायालय एवं  उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय जेलर कमलेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी एंव उप कारापाल प्रिय कुमार मिश्र, राजकुमार सिंह, संदीप कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के समय समिति के अन्य सदस्य विभाती चतुर्वेदी जिला कृषि अधिकारी, सरिता सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी, अंजलेश कुमार उपायुक्त उद्योग, आशुतोष श्रीवास्तव सेवायोजन अधिकारी, संजीव वर्मा अधिशाषी अभियंता, संत प्रकाश जिला विद्यालय निरीक्षक उपस्थित थे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment