सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Mainpuri हाईवे पर मक्का सुखाने वालों पर होगा मुकदमा

by morning on | 2025-06-25 18:06:47

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 107


Mainpuri हाईवे पर मक्का सुखाने वालों पर होगा मुकदमा

फोटो परिचय-किशनी हाइवे पर मक्का सुखा रहे किसान को मक्का हटाने के निर्देश देते ललित भाटी।


Morning City

मैनपुरी/किशनीनेशनल हाईवे पर मक्का सुखाने वाले किसानों पर सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने पर मुकदमा किया जाएगा, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने हाईवे पर पेट्रोलिंग कर मक्का सुखा रहे किसानों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि निर्देशों के बाद भी जो किसान मक्का सुखाना जारी रखेंगे उनके खिलाफ दस हजार रुपए तक का भारी जुर्माना व सड़क सुरक्षा नियमों के तहत मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने इटावा वेबर हाइवे के किनारे आदि लगभग कई स्थानों पर मक्का सुखा रहे किसानों को चेतावनी जारी कर मौके से मक्का हटाने के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा सख्ती बरते जाने पर किसानों ने भी अपनी मक्का समेटना शुरू कर दिया।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment