सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Agra आगरा मंडल में लागू हुआ नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस और जीयूआई प्रणाली, यात्रियों को मिलेगा तेज और पारदर्शी टिकटिंग अनुभव

by morning on | 2025-06-25 18:13:11

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 76


Agra आगरा मंडल में लागू हुआ नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस और जीयूआई प्रणाली, यात्रियों को मिलेगा तेज और पारदर्शी टिकटिंग अनुभव


आगरा मंडल में लागू हुआ नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस और जीयूआई प्रणाली, यात्रियों को मिलेगा तेज और पारदर्शी टिकटिंग अनुभव

Morning City

आगरा आगरा मंडल में रेल सेवाओं को स्मार्ट और अत्याधुनिक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में अब यात्रियों को नेक्स्ट जनरेशन पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) और ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (जीयूआई) बेस्ड थिनक्लाइंट की सुविधा प्रदान की जा रही है। यह नई प्रणाली रेल यात्रियों को न केवल तेज, पारदर्शी और डिजिटल टिकटिंग अनुभव देगी, बल्कि रेलवे कर्मचारियों के लिए भी काम को अधिक सहज और प्रभावी बनाएगी। आगरा मंडल में 112 ग्राफिकल यूजर इंटरफेस आधारित थिनक्लाइंट लगाए गए हैं, जिनमें 91 यूटीएस और 21 पीआरएस थिनक्लाइंट शामिल हैं। यह तकनीकी बदलाव टिकटिंग प्रणाली में एक बड़ा सुधार है, जहां अब यात्रियों को टिकट बुकिंग, कैंसलेशन, रिफंड और चार्टिंग जैसे कार्य अत्यधिक तीव्रता और सटीकता से मिल सकेंगे। जीयूआई आधारित इस नई व्यवस्था के अंतर्गत आगरा छावनी और मथुरा जंक्शन के एक-एक काउंटर पर नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस को ट्रायल आधार पर लागू किया गया है। परीक्षण की सफलता के बाद इसे पूरे मंडल में लागू किया जाएगा।

नई प्रणाली में यात्रियों को अब रंगीन डिस्प्ले और इंटरेक्टिव फीचर्स के माध्यम से अधिक स्पष्ट और यूज़र-फ्रेंडली इंटरफेस मिलेगा। पहले जहां टिकट काउंटरों का डिस्प्ले ब्लैक एंड वाइट होता था, अब जीयूआई के कारण स्क्रीन पर रंगीन ग्राफिक्स और आसान नेविगेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। यह तकनीक सीट की उपलब्धता की जानकारी, डायनामिक चार्ट और तत्काल अद्यतन जैसी सुविधाओं को वास्तविक समय में प्रदर्शित करती है, जिससे किसी भी तरह की तकनीकी रुकावटें न्यूनतम रह जाएंगी। रेलवे कर्मचारियों के लिए भी यह प्रणाली न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि कार्य में त्रुटियों की संभावना को कम करते हुए टिकटिंग प्रक्रिया को अधिक कुशल बनाएगी। इस उन्नत डिजिटल सेवा के माध्यम से आगरा मंडल यात्रियों को आधुनिक भारत की नई रेलवे प्रणाली से जोड़ रहा है, जो तकनीक और सुविधा का सशक्त संगम है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment