सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Agra News:मानसून में नगर निगम फेल: खंदारी की गलियों में गंदगी का सैलाब, लोगों की सांसें भी दूभर

by morning on | 2025-07-11 16:33:28

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 108


Agra News:मानसून में नगर निगम फेल: खंदारी की गलियों में गंदगी का सैलाब, लोगों की सांसें भी दूभर



सफाई के नाम पर खानापूर्ति, बरसात में बीमारियों की बिछी बिसात

Morning City

आगरा। मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम आगरा की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। खासतौर पर खंदारी क्षेत्र के वार्ड 33 और वार्ड 22 में हालात बदतर हो गए हैं। बजबजाती नालियां, जलभराव से सड़कों पर फैली कीचड़ और कूड़े की दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गलियों में गंदा पानी बह रहा है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बारिश से पहले न नालों की सफाई हुई और न ही कूड़ा उठाने की व्यवस्था पुख्ता की गई। नतीजतन, हल्की बरसात में ही गलियां नालों में तब्दील हो गई हैं। कॉलोनियों में कीचड़ भरा है और लोग बुखार, मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों के खतरे में जी रहे हैं।

वार्ड 22 के सोहल्ला इलाके में तो स्थिति इतनी खराब है कि लगातार जलभराव के कारण बिजली आपूर्ति तक ठप हो गई है। स्कूल जाने वाले बच्चों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि उनके घरों तक गंदा पानी भर गया है, और तो और, कई घरों तक कछुए भी आ पहुंचे हैं। नगर निगम द्वारा नालों की सफाई के दावे केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं। फील्ड पर कोई अमला नज़र नहीं आता। लोग शिकायत कर-करके थक गए, लेकिन न निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और न ही कोई राहत कार्य शुरू हुआ। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो वे निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। मानसून ने जहां मौसम को राहत दी है, वहीं नगर निगम की लापरवाही ने लोगों की ज़िंदगी में मुसीबतें भर दी हैं।

लोग बोले नगर निगम सिर्फ वसूली में व्यस्त, ज़मीनी काम गायब स्थानीय निवासी बाइट में बोले कि निगम का ध्यान सिर्फ टैक्स वसूली और विज्ञापनों में दिखावे पर है, असली हालात जानने कोई ज़िम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं आता। कॉलोनी की हालत देखकर लगता है जैसे नगर निगम ने इसे अपने नक्शे से हटा दिया हो।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment