सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Alighar News:डिजिटल इंडिया की ओर नगर निगम अलीगढ़ का ऐतिहासिक कदम

by morning on | 2025-07-19 16:17:00

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 87


Alighar News:डिजिटल इंडिया की ओर नगर निगम अलीगढ़ का ऐतिहासिक कदम



ऐतिहासिक बोर्ड अधिवेशन में नगर निगम पार्षद लैपटॉप से हुए लेस


Morning City

अलीगढ़।यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया की क्रांति को ओर अधिक बल देने के लिए अलीगढ़ नगर निगम ने एक अत्यंत सराहनीय और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए नगर निगम के बोर्ड अधिवेशन में पार्षदों को लैपटॉप वितरित किये है।
शनिवार को नगर निगम अलीगढ़ का बोर्ड अधिवेशन कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में संपन्न हुआ। बोर्ड अधिवेशन में महापौर प्रशांत सिंघल की ऐतिहासिक पहल पर पहली दफ़ा महिला पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की समस्याओं को पुरुष पार्षदों से पहले अधिवेशन में सदन के समक्ष रखा। 

बोर्ड अधिवेशन में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पार्षदों के एक एक सवाल के नगर निगम स्तर से कार्यवाही के संबंध में जवाब दिए। बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त ने पार्षदों को अवगत कराते हुए कहा अगले 1 माह में सभी वैंडिंग ज़ोन व्यवस्थित हो जायेगे, लॉटरी से आवंटन प्रकिया में मिली कमियों को दूर करने के लिए ज़ोन वाइज़ पुनः लॉटरी प्रकिया की जा रही है। 136 आवंटन को निरस्त किया गया है

सफ़ाई में सुधार के संबंध में नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के किये सदन में बताया कि आगामी सितम्बर तक सभी कचरा पॉइंट को विलोपित करने का प्रयास किया जाएगा जिससे शहर की स्वच्छता में सुधार आएगा। विकास कार्याे के बारे में नगर आयुक्त ने सदन को बताया कि अलीगढ़ नगर निगम सभी पार्षद वार्डाे में एकरूपता के साथ विकास कार्य कराए जाने के लिए प्रयासरत है सभी वार्डाे में धनराशि खर्च होने की एकरूपता का परीक्षण किया जा रहा है साथ ही जल्द शासन से 16वे वित्त आयोग से धनराशि आवंटन होने के उपरांत विकास कार्याे को कराने में गति मिलेगी।

पार्षदों की लाइट संबंधित प्रश्नों के उत्तर पर नगर आयुक्त ने सदन को बताया कि नगर निगम लाइट विभाग में नए अधिशासी अभियंता यांत्रिक अजय कुमार सक्सेना ने ज्वाइन कर लिया है भविष्य में लाइट व्यवस्था में सुधार की दशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे ईईएसएल को सुधार के लिए नोटिस देने व नई लाइटों का कम से कम 5 से 10 साल मेंटीनेंस के आधार पर किया जाएगा 2 माह में लाइट व्यवस्था में सुधार की संभावना है। भविष्य में नगर निगम ब्रांडेड कंपनियों की ही लाइट क्रय करने का निर्णय लिया गया है।सदन में जलकल विभाग में दुबे इंटरप्राइजेज द्वारा 7000 के स्थान पर 25000 की बैरिंग ख़रीद व 1 फ़र्म की 3 जीएसटीआईएम प्रकरण पर नगर आयुक्त ने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा उक्त प्रकरण ’मेरे संज्ञान में पहली बार आया है आगामी अगस्त में उक्त प्रकरण की जांच कराई जाएगी जिसका सुपरविज़न मैं स्वयं करूँगा व आगामी बोर्ड बैठक मे सदन के समक्ष उक्त जांच रिपोर्ट को रखा जाएगा।

महापौर ने सदन में कहा भविष्य में जलकल विभाग में नलकूपों पर अपव्यय रोकने के लिए सभी नलकूपों का संचालन पूर्ण रूप से थर्ड पार्टी कम्पनी को दिए जा रहे है नलकूपों पर होने वाली खराबी, चलाने, तार बदलने जैसी समस्याओं का निदान हो सकेगा। साथ ही सभी पानी की टंकियों पर जलस्तर को चौक करने के लिए डिजिटल मीटर लगाए जा रहे जिनको इंट्रीग्रेटेड करने के उपरांत पार्षद अपने घर से ही टंकी में जलस्तर को चौक कर सकेंगे। महापौर ने कहा अलीगढ़ के मेडिकल कालेज की कनेक्टिविटी के लिए दो सड़को को तत्काल प्राथमिकता पर बनाये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। 

बोर्ड अधिवेशन में महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के संयुक्त प्रयासों से नगर निगम अलीगढ़ ने अपने 90 पार्षदों को अत्याधुनिक एचपी ब्रांड के लैपटॉप व प्रिंटर वितरित किये। यह कदम न केवल तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा बल्कि जनता को पारदर्शी त्वरित और डिजिटल सेवाएं प्रदान करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

डिजिटल इंडिया की ओर अग्रसर अलीगढ़ नगर निगम

डिजिटल इंडिया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वह स्वप्न, जिसमें हर नागरिक को तकनीकी सशक्तता प्रदान कर सरकारी सेवाओं तक पारदर्शी, त्वरित और ऑनलाइन पहुंच उपलब्ध कराई जाए। इस मिशन को मजबूती देने के लिए अलीगढ़ नगर निगम ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए अपने जनप्रतिनिधियों यानी 90 वार्ड पार्षदों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने का बीड़ा उठाया है। नगर निगम के इस निर्णय से अब प्रत्येक पार्षद डिजिटली सशक्त होगा और जनता की समस्याओं के समाधान से लेकर नगर निगम की विभिन्न सेवाओं तक की जानकारी अपने वार्ड की जनता को घर बैठे दे सकेगा।

महापौर ने कहा डिजिटल इंडिया के तहत सरकार की सभी योजनाएं अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर संचालित हो रही हैं। ऐसे में पार्षदों को लैपटॉप देना केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि एक दायित्व है, जिससे वे अपने क्षेत्र के नागरिकों के लिए योजनाओं के दूत बन सकें।

उन्होंने कहा उनका उद्देश्य पार्षदों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि नगर निगम के समस्त कार्य अब डिजिटल माध्यम से हो रहे हैं। सम्पत्ति कर, सम्पत्ति नामान्तरण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, वाणिज्य कर, जन शिकायत निवारण प्रणाली और ई-ऑफिस दृ ये सभी सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इन सेवाओं को वार्ड स्तर तक पहुंचाने के लिए पार्षदों की सक्रिय सहभागिता बेहद आवश्यक है।

लैपटॉप की मदद से पार्षद अपने वार्ड में पेयजलापूर्ति की निगरानी भी कर सकेंगे पार्षद घर बैठे पेयजल नलकूपों पर स्थापित ऑन लाइन वाटर लेबल इंडिकेटर व स्काडा(रियल टाइम मोनिटरिंग सिस्टम) से पेयजल टंकियां में पानी के स्तर व नलकूप के चलने व बंद होने के समय को भी देख सकेंगे।

महापौर प्रशांत सिंघल ने इस निर्णय को ऐतिहासिक और दूरदर्शी” बताते हुए कहा नगर निगम अलीगढ़ के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि सभी 90 पार्षदों को लैपटॉप प्रदान किए जा रहे हैं। यह उत्तर प्रदेश सरकार की दूरदृष्टि और प्रधानमंत्री जी की डिजिटल इंडिया की कल्पना का प्रतिबिंद है। स्मार्ट पार्षदों के माध्यम से हम स्मार्ट वार्ड और स्मार्ट नगर निगम की दिशा में अग्रसर होंगे।

 यह निर्णय न केवल कार्यप्रणाली को गति देगा, बल्कि वार्ड की जनता को भी सशक्त बनाएगा। अब लोगों को नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे; वे सीधे अपने पार्षद से डिजिटल रूप में जुड़ सकेंगे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment