सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य हादसा

Mainpuri News:कांवड़ यात्रा में शामिल युवक की एटा में मौत

by morning on | 2025-07-28 15:51:27

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 162


Mainpuri News:कांवड़ यात्रा में शामिल युवक की एटा में मौत

फोटो परिचय- मृतक ब्रजेश का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन।


- बिना कांवड़ भरे ही कांवड़ियो का जत्था वापस आ गया

Morning City

मैनपुरी बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी युवक की रविवार को कांवड़ यात्रा के दौरान बाइक से गिरने की वजह से मौत हो गई। सूचना पर परिजन शव लेने के लिए एटा रवाना हो गए।

बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी 25 वर्षीय ब्रजेश कुमार रविवार को कांवड़ भरने गए थे। करीब 57 लोगों का जत्था बाइक व अन्य वाहनों से रवाना हुआ था। ब्रजेश गांव के रहने वाले विनय कश्यप की बाइक पर पीछे झंडा लेकर बैठा था। जत्था एटा-कासगंज मार्ग पर मिरहची थाना क्षेत्र में पहुंचा, तभी हाथ में पकड़े झंडे को ब्रजेश ने दूसरे बाइक सवार को पकड़ाने का प्रयास किया। संतुलन बिगड़ने से ब्रजेश बाइक से नीचे सड़क पर गिर गया। मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सभी साथी बगैर कांवड़ भरे ही वापस आ गए। सोमवार को गमगीन माहौल के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया।

दो साल पहले हुई थी ब्रजेश की शादी
एटा में हुए हादसे में जान गंवाने वाला ब्रजेश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। पिता की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। हादसे में पति को खोने के बाद सरोज का रो-रोकर बुरा हाल है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment