सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Mainpuri News:पहले पति से युवती को मिला धोखा, दूसरे से मिली मौत

by morning on | 2025-07-28 15:59:11 Last Updated by morning on2026-01-27 13:30:49

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 130


Mainpuri News:पहले पति से युवती को मिला धोखा, दूसरे से मिली मौत

फोटो परिचय-सांकेतिक तस्वीर।


- शादी के समय ही थी अनहोनी की आशंका, जनवरी में दर्ज कराया था केस

Morning City

मैनपुरी कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी युवती को पहले पति ने रिश्ते में धोखा दिया, दूसरे आरक्षी पति से आखिरकार उसे मौत मिली। लखनऊ में खुदकुशी करने वाली आरक्षी की पत्नी ने जनवरी 2025 में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। जेल जाने के डर से किशनी के रहने वाले सिपाही अनुराग सिंह ने मंदिर में शादी रचा ली थी।

ज्ञात हो कि सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। एक बच्चे की मां बनी। शादी के दो साल बाद ही पति से मतभेद हो गए। इसके बाद वह अपने मायके में आकर रहने लगी। इस बीच किशनी क्षेत्र के गांव जगदीशपुर का रहने वाला आरक्षी अनुराग सिंह परिचित के साथ घर आया। उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवती ने मना कर दिया। इसके बाद फोन पर बातचीत हुई। आठ नवंबर 2022 को अनुराग उसे अपने रिश्तेदार के घर ले गया, वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद लखनऊ ले जाकर शादी का झांसा देकर पांच महीने तक साथ रखा और यौन शोषण किया। इसके बाद युवती ने सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 9 जनवरी 2025 को आरक्षी पर दुष्कर्म व तोड़फोड़ का केस दर्ज कराया गया था। सिपाही पर मुकदमे में समझौते का दवाब बनाने का भी आरोप लगा था। जेल जाने के डर से आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से शहर के माता शीतला देवी मंदिर में युवती से शादी कर ली थी।

अनुराग के खिलाफ कोर्ट में दे दी थी गवाही
जनवरी 2025 में माता शीतला देवी मंदिर में सामाजिक रूप से शादी करने के बाद लखनऊ में तैनात आरक्षी अनुराग सिंह युवती को अपने साथ ले गया था। मगर, वह कानूनी तौर पर शादी नहीं कर रहा था। जिस वजह से युवती ने कुछ दिन पहले ही पूर्व में दर्ज मुकदमे में अनुराग के खिलाफ गवाही दे दी थी। इसके बाद उसे लखनऊ स्थित घर से निकाल दिया गया था। कुछ दिन पहले ही अनुराग युवती को मना कर साथ ले गया था। इसके बाद रविवार तीज के दिन युवती ने परेशान होकर खुदकुशी कर ली।

शादी के समय ही थी अनहोनी की आशंका
शादी के बाद ही पीड़िता ने कहा था कि पुलिसकर्मी ने मुकदमे के डर से शादी की है या फिर कोई और वजह है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा। युवती की आशंका सही साबित हुई, शादी के करीब छह माह बाद ही उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि तीज के दिन वीडियो वायरल कर खुदकुशी कर ली।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment