सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Agra News:सड़क पर गंदे पानी में बैठकर लोगों का विरोध प्रदर्शन, मेयर पर लगाया विकास न करने का आरोप

by morning on | 2025-07-30 16:40:28

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 145


 Agra News:सड़क पर गंदे पानी में बैठकर लोगों का विरोध प्रदर्शन, मेयर पर लगाया विकास न करने का आरोप


सड़क पर गंदे पानी में बैठकर लोगों का विरोध प्रदर्शन, मेयर पर लगाया विकास न करने का आरोप

Morning City

आगरा शहर की बदहाल सड़कों और जलभराव की समस्या को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शंकरगढ़ पुलिया से आजम पाड़ा की ओर जाने वाली जर्जर सड़क पर जमा गंदे पानी के बीच लोग धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और मेयर पर विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया और जोरदार नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में लोगों ने कहा कि कई बार नगर निगम को शिकायत दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान नेता अभिषेक चौहान ने बताया कि क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। पास में तीन स्कूल हैं, जहां जाने वाले बच्चों के साथ आए दिन हादसे हो रहे हैं। धरने में शामिल लोगों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे भूख हड़ताल तक करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को गड्ढा मुक्त बनाने का सपना देख रहे हैं, लेकिन आगरा की मेयर और पार्षद उस सपने पर पानी फेर रहे हैं। वार्ड 40 के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र के पार्षद रवि दिवाकर पर भी लोगों ने उदासीनता का आरोप लगाया। बताया गया कि उन्होंने निरीक्षण तो किया, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क और नाली की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment