सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Hathras News:विधवा की जमीन पर कब्जे का प्रयास, जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

by morning on | 2025-07-31 15:11:17

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 49


Hathras News:विधवा की जमीन पर कब्जे का प्रयास, जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

फोटो -न्याय की गुहार को  जिलाधिकारी कार्यालय आई महिला 


विधवा की जमीन पर कब्जे का प्रयास, जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Morning City

हाथरस रेलवे कॉलोनी निवासी कुसुम ने कुछ दबंगों पर उसकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से शिकायत कर सुरक्षा और भूमि पर वैधानिक कब्जे की मांग की है।कुसुम ने बताया कि उसने चंदपा क्षेत्र के नगला दना गांव में कृषि भूमि बैनामा के माध्यम से खरीदी थी। पति के निधन के बाद यह जमीन ही परिवार का एकमात्र सहारा है। आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लगातार उन्हें और बच्चों को डरा-धमका रहे हैं तथा जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।कुसुम का कहना है कि हाल ही में खेत पर जाने पर दबंगों ने पुलिस की मदद से उन्हें वहां से भगा दिया और बच्चों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उसने जिलाधिकारी से जमीन पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक और चंदपा पुलिस को वैधानिक कब्जा दिलाने का निर्देश देने की मांग की है।

मामले की जानकारी होते ही किसान यूनियन भानू के प्रदेश संगठन मंत्री सतेंद्र सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़िता को न्याय नहीं मिला, तो संगठन धरना प्रदर्शन करेगा।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment