सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Agra News:ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट" बना आगरा पुलिस की पहचान, ताजमहल पर पर्यटकों की सुरक्षा और सहयोग में नया आयाम

by morning on | 2025-08-02 17:29:28

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 72


Agra News:ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट" बना आगरा पुलिस की पहचान, ताजमहल पर पर्यटकों की सुरक्षा और सहयोग में नया आयाम


ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट" बना आगरा पुलिस की पहचान, ताजमहल पर पर्यटकों की सुरक्षा और सहयोग में नया आयाम

Morning City

आगराताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पर्यटक अनुकूल और प्रभावी बनाने के लिए ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा "ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट" अब देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद के निर्देशन में चल रहे इस विशेष अभियान के तहत पुलिस की फ्रेंडली वर्किंग शैली को लेकर पर्यटक बेहद संतुष्ट और प्रसन्न नजर आ रहे हैं। अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी द्वारा ताजमहल के पश्चिमी गेट पर अनुभवी पुलिसकर्मियों की क्विक रिस्पांस टीमें तैनात की गई हैं। इन टीमों को गूगल ट्रांसलेट के माध्यम से विभिन्न भाषाओं में संवाद करने का प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे वे विदेशी पर्यटकों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझकर तुरंत समाधान कर सकें। यह तकनीकी और व्यवहारिक प्रशिक्षण पुलिस व्यवस्था की संवेदनशीलता और आधुनिक सोच को दर्शाता है।

थाना ताज सुरक्षा पुलिस "अतिथि देवो भव:" और "वसुधैव कुटुंबकम" की भावना को आत्मसात करते हुए ताजमहल के दर्शनीय परिसर में देशी-विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित, सहयोगात्मक और स्वागतपूर्ण माहौल प्रदान कर रही है। यही कारण है कि हर दिन पर्यटक सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते नजर आते हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक उदित नयन सिंह ने बताया कि ताजमहल और पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा के सभी बिंदुओं पर सघन चेकिंग, निगरानी और सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार को बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक ताजमहल पहुंचे, जिनका स्वागत क्विक रिस्पांस टीम द्वारा किया गया। पुलिस कर्मियों ने पर्यटकों से फ्रेंडली संवाद स्थापित कर उन्हें ताजमहल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और हर संभव सहायता प्रदान की। पर्यटकों ने इस सहयोगात्मक रवैये के लिए आगरा पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। ताज सुरक्षा पुलिस की इस टीम में उपनिरीक्षक शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी महेश चंद्र, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार और महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी प्रमुख रूप से सक्रिय हैं। यह अभियान न केवल पुलिस की छवि को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि आगरा को एक सुरक्षित और मित्रवत पर्यटन गंतव्य के रूप में भी स्थापित कर रहा है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment