सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Agra News:ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” बना आगरा पुलिस की पहचान

by morning on | 2025-08-05 15:24:38

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 127


Agra News:ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” बना आगरा पुलिस की पहचान


ताजमहल पर पर्यटकों को मिल रही सुरक्षा और सम्मान का अनुभव

Morning City

आगरा ताजमहल आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को अब न केवल ऐतिहासिक विरासत का अनुभव हो रहा है, बल्कि उन्हें आगरा पुलिस की मित्रवत और संवेदनशील कार्यशैली का भी परिचय मिल रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” अभियान ने पर्यटकों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को सशक्त किया है। इस अभियान के तहत थाना ताज सुरक्षा के प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी के नेतृत्व में ताजमहल के पश्चिमी गेट पर प्रशिक्षित और अनुभवी पुलिस कर्मियों की क्विक रिस्पांस टीमें नियुक्त की गई हैं। इन पुलिसकर्मियों को गूगल ट्रांसलेट के माध्यम से विभिन्न अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में संवाद करने का प्रशिक्षण भी दिया गया है, जिससे विदेशी पर्यटकों की समस्याओं को भी तुरंत समझा और सुलझाया जा सके।

पुलिसकर्मियों द्वारा “अतिथि देवो भवः” और “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना के साथ पर्यटकों को सहयोग और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। चाहे कोई स्थानीय पर्यटक हो या विदेश से आया कोई यात्री, ताज सुरक्षा पुलिस सभी को एक समान सुरक्षा, सहायता और सम्मान प्रदान कर रही है। कार्यवाहक थाना प्रभारी उदित नयन सिंह ने बताया कि ताजमहल और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सभी संवेदनशील बिंदुओं पर उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लगातार सघन चेकिंग और सतर्क निगरानी रखी जा रही है।

आज केरल, तमिलनाडु, उड़ीसा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों और कई विदेशी पर्यटकों ने ताजमहल का भ्रमण किया। क्विक रिस्पांस टीम के पुलिसकर्मियों ने इन पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया, उनसे सहजता से संवाद कर उन्हें ताजमहल की ऐतिहासिक जानकारी दी और उन्हें भ्रमण के दौरान हर संभव सहायता प्रदान की। इस टीम में उप शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी महेश चंद्र और महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी जैसे कर्मठ अधिकारी शामिल हैं, जो पर्यटकों को हर संभव सुरक्षा और सुविधा देने में लगातार जुटे हुए हैं। पर्यटकों ने आगरा पुलिस की इस उत्कृष्ट पहल और फ्रेंडली वर्किंग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार का अनुभव उन्होंने पहले कभी नहीं पाया था। "ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट" वास्तव में आगरा को वैश्विक पर्यटन के नक्शे पर और अधिक विश्वसनीय और सुरक्षित गंतव्य बना रहा है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment