सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य हादसा

Mainpuri News:मासूम गुनगुन के ऊपर भरभराकर दीवाल गिरने से मौत

by morning on | 2025-08-05 16:37:03

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 590


Mainpuri News:मासूम गुनगुन के ऊपर भरभराकर दीवाल गिरने से मौत

फोटो परिचय-गुनगुन का फाइल फोटो व मौके पर अफसर।


- आंगनबाड़ी जा रही मासूम, कच्ची दीवाल बारिश से हो गई थी जर्जर

Morning City


मैनपुरी बिछवां थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुर में प्राथमिक विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से लौटकर घर जा रही पांच वर्षीय मासूम पर कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिससे बालिका मलबे में दब गई। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बच्ची को बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं सूचना पाकर गांव पहुंची एसडीएम भोगांव ने परिजनों से जानकारी ली।

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुर निवासी अखिलेश कुमार की पांच वर्षीय पुत्री गुनगुन गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती थी। रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह बालिका आंगनबाड़ी केंद्र गई थी। जहां से गुनगुन 10 बजे के करीब वापस घर लौट रही थी। जब वह गली में पहुंची, तभी अचानक वीरेंद्र के मकान की कच्ची दीवार तेज धमाके के साथ भरभराकर गिर गई। जिससे मासूम बच्ची मलबे में दब गई। आवाज सुनते ही दौड़कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जहां मलबा हटाकर बालिका को बाहर निकाला और बालिका को अस्पताल भिजवाया। जहां जांच के बाद गुनगुन को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन के सिपुर्द कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा, सीओ सत्यप्रकाश शर्मा और बिछवां थानाध्यक्ष आशीष दुबे गांव पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से हादसे की जानकारी ली। क्षेत्रीय लेखपाल अनुज दीक्षित ने हादसे की रिपोर्ट बनाई है। घटना से ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है।

घर से चंद कदम की दूरी पर हुआ हादसा
आंगनबाड़ी केंद्र से लौटते समय दीवार के मलबे में दबकर हुई गुनगुन की मृत्यु से मां किरन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार अखिलेश के दो पुत्रियां थीं। जिनमें सबसे बड़ी गुनगुन और छोटी दो वर्षीय किट्टू है। मां ने बताया कि उनकी पुत्री सुबह सिर्फ चाय पीकर ही घर से गई थी। घरेलू काम में व्यस्त होने के कारण वह पुत्री को खाना भी नहीं खिलाई थीं। ग्रामीणों के अनुसार आंगनबाड़ी से लौटते से गुनगुन सभी से नमस्ते और टाटा करके घर लौट रही थी। वहीं इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी संध्या कटियार ने बताया कि हादसे में मृत गुनगुन का आंगनबाड़ी केंद्र पर कोई पंजीकरण नहीं था।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment