सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Mainpuri News:जन अधिकार पार्टी ने की स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमले की निंदा

by morning on | 2025-08-07 15:58:53

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 133


Mainpuri News:जन अधिकार पार्टी ने की स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमले की निंदा

फोटो परिचय-जिलाध्यक्ष रणविजय शाक्य।



- जिलाध्यक्ष बोले, यह हमला लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा पर चोट

Morning City


मैनपुरी जन अधिकार पार्टी ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुए हमले की कड़े शब्दो में निंदा की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष रणविजय शाक्य ने कहा कि पूर्व मंत्री पर यह हमला लोकतांत्रित मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा पर भी चोट है। इस तरह के हमले की वह कड़ी निंदा करते है। जिलाध्यक्ष कहते है कि बैसे भी यूपी में कानून व्यवस्था पहले से ही खराब हैं, गुंडे, अराजक तत्व खुलेआम लोगो को निशाना बना रहे है। अब तो पुलिस की मौजूदगी में भी हमला यह दर्शाता है कि कानून व्यवस्था के रखवाले अब कुछ नहीं कर पा रहे है। अराजकतत्व कानून व्यवस्था का मजाक बना रहे है।

जिलाध्यक्ष रणविजय शाक्य ने आगे कहा कि रायबरेली में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर स्वागत के दौरान हमला बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है। बल्कि लोकतंत्र में विचारो से असहमति का समाधान बहस और संवाद है। लेकिन इसमें हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। इस तरह का हमला व्यक्तिगत सुरक्षा पर भी हमला है। पूर्व मंत्री पर हमले ने यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए है। यह हमले की जन अधिकार पार्टी कड़ी निंदा करती है। साथ ही हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी करती है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment