सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Mainpuri News:ध्रुव से बनी काजल, फिर ममेरे भाई के साथ कमरे में मिले शव

by morning on | 2025-08-11 16:15:21

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 85


Mainpuri News:ध्रुव से बनी काजल, फिर ममेरे भाई के साथ कमरे में मिले शव

फोटो परिचय-मृतक काजल और देव के फाइल फोटो व शोक में परिजन।


- दोनो के शव पहुंचे गांव, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

- कानपुर में डबल मर्डर मामला, मैनपुरी में परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Morning City

मैनपुरीकानपुर में ध्रुव उर्फ काजल किन्नर और उसके ममेरे भाई देव पांडेय की हत्या के बाद रविवार की देर शांय दोनों शवों का अंतिम संस्कार मैनपुरी के ज्योंती में किया गया। देव पांडेय का शव आने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। देव के पिता संतोष पांडेय के आवास पर पहुंचकर लोग शोक संबेदना व्यक्त रहे हैं।

औंछा थाना क्षेत्र के नगर ज्योंती के रहने वाले संतोष पांडेय कथावाचक हैं। उनकी बहन मुन्नी देवी की शादी कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव धरमंगदपुर के रहने वाले ब्रजेश दुबे से हुई थी। 12 साल के देव को जब वह एक साल का था, तभी उसकी बुआ मुन्नी देवी अपने साथ ले गई थी। एक साल बाद वह देव को अपने बड़े बेटे ध्रुव उर्फ काजल के पास कानपुर ले जाकर रहने लगी। ध्रुव ने लड़की बनने के लिए मुंबई में सर्जरी कराकर अपना नाम काजल रख लिया था। काजल डांस और आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करती थी। संतोष पांडेय ने बताया कि उनकी बहन ने भतीजे देव का कानपुर में कक्षा छह में प्रवेश कराया था। वह 22 जून को बुआ के साथ माता-पिता के पास आया था। 27 जून को वह बुआ के साथ ही गांव धरमंगदपुर चला गया था। धरमंगदपुर से वह बुआ के साथ काजल के पास कानपुर चला गया था। काजल ही उसका पढ़ाई का खर्चा भी वहन करती थी। उन्होंने बताया कि देव कानपुर में ही था। मुन्नीदेवी गांव में थी। वह रक्षाबंधन के दिन धरमंगदपुर से छोटी बेटी चांदनी के साथ जब कानपुर गईं तब उनको देव और काजल की हत्या की जानकारी हुई। मुन्नी देवी ने ही फोन से देव की हत्या की सूचना दी। तब संतोष पांडेय पत्नी सीता, बड़े पुत्र रजत, पुत्री दीक्षा और प्रतीक्षा के साथ कानपुर गए। वहां पोस्टमार्टम के बाद काजल और देव के शव ज्योंती लाए गए।

परिवार की सहमति से शवों का अंतिम संस्कार
रविवार की देर शांय जैसे ही दोनों शव ज्योंती पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। देव के माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल था। बाद में दोनों के परिजन की सहमति से शवों का अंतिम संस्कार ज्योंती में ही रविवार की देर शाम कर दिया गया। संतोष पांडेय ने बताया कि शव पुराने होने के कारण खराब हो गए थे। इसके चलते ही बहन और बहनोई की सहमति से ध्रुव उर्फ काजल का भी अंतिम संस्कार ज्योंती में ही किया गया।

कानपुर के हनुमंत विहार में डबल मर्डर
कानपुर के हनुमंत विहार थाना इलाके में किन्नर 25 बर्षीय काजल और 12 साल के ममेरे भाई देव की लूट के बाद हत्या करने का मामला सामने आया था। दोनों के शव शनिवार देर रात बंद कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने ताला खुलवाया तो किन्नर का शव बेड के अंदर मिला, जबकि भाई का शव बाहर पड़ा मिला। हत्या चार-पांच दिन पहले की गई थी। कमरे में अलमारियां खुली और सामान बिखरा हुआ मिला था।


फोटो परिचय- परिजनों से जानकारी जुटाती पुलिस।

Additional Image
खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment