सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Mainpuri News: बेरहमी से की गई विवाहिता की हत्या

by morning on | 2025-08-11 16:27:19

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 83


Mainpuri News: बेरहमी से की गई विवाहिता की हत्या

फोटो परिचय-मौके पर मौजूद पुलिसवल।


- रजवाह के पास झाड़ियों में मिला शव, नहीं हो सकीं शिनाख्त

Morning City

मैनपुरी कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव खरपरी के पास रजवाह किनारे झाड़ियों में एक करीब 35 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के निशान थे, गले में दुपट्टे का फंदा कस कर हत्या की गई थी। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को जल्द पहचान व खुलासे के निर्देश दिए। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव खरपरी में रजवाह के पास से गुजर रहे लोगों ने सोमवाररी सुबह एक महिला का शव झाड़ियों में पड़ा देखा, जानकारी होने के बाद कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच के लिए नमूने एकत्र किए। महिला के शरीर के निचले हिस्से में कुछ भी असमान्य नजर नहीं आ रहा था, मगर, गले में दुपट्टे का फंदा कसा हुआ था। चेहरे पर खून लगा था, आसपास भी फैला था। प्रतीत हो रहा था कि पहले महिला को पीटा गया, इसके बाद गला घोंट कर हत्या की गई। आसपास के लोग पहचान नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
 
महिला की हत्या के पीछे की बजह तलाश रहीं पुलिस
महिला की हत्या किसी लूटपाट आदि के इरादे से तो नहीं की गई है। यह घटनास्थल पर महिला के शव को देख कर स्पष्ट हो रहा था। महिला कान में सोने के टॉप्स पहने हुई थी, अंगूठी भी पहने हुई थी। महिला एक पर्स भी लिए हुए थे, जो कि महिला के हाथ में ही फंसा था। इन बातों से स्पष्ट होता है कि जिसने भी महिला को मारा है। उसे महिला भली भांति जानती है और किसी रंजिश या अन्य वजह से हत्या की गई है। पुलिस अब इन्हीं सभी सवालों के जवाब और शव की पहचान के प्रयास में जुटी है।
 
चेहरा विकृत करने की कोशिश की गई
महिला के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे थे, मगर दुपट्टे के पास व गाल के कुछ नीचे का हिस्सा जला हुआ प्रतीत हो रहा था। ऐसा लग रहा था कि हत्या करने वाले ने महिला का चेहरा विकृत करने की कोशिश की थी, मगर वह पूरी तरह से कामयाब नहीं हो सका।

क्या बोले सीओ सिटी
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि खरपरी रजवाह के पास महिला का शव मिला है, शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहा शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। महिला की मौत की वजह क्या रही, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment