सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Agra News:खतरे के निशान से सिर्फ 1.5 फीट नीचे पहुंची यमुना ,गोकुल बैराज से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई आगरा की चिंता

by morning on | 2025-08-11 16:37:10

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 167


Agra News:खतरे के निशान से सिर्फ 1.5 फीट नीचे पहुंची यमुना ,गोकुल बैराज से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई आगरा की चिंता


खतरे के निशान से सिर्फ 1.5 फीट नीचे पहुंची यमुना ,गोकुल बैराज से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई आगरा की चिंता

Morning City

आगरा यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए अब खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया है। मथुरा स्थित गोकुल बैराज से बीते दो दिनों में लगभग 39,600 लाख लीटर पानी छोड़े जाने के बाद सोमवार को यमुना का जलस्तर 493.5 फीट दर्ज किया गया, जोकि खतरे के निशान 495 फीट से केवल 1.5 फीट नीचे है। शनिवार और रविवार को गोकुल बैराज से करीब 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। नदी का उफान आगरा के बाह और फतेहाबाद क्षेत्रों में नदी किनारे बसे निचले इलाकों तक पहुंच चुका है। कई जगह खेतों में पानी भरने से बाजरा और तिल की फसलों पर संकट मंडराने लगा है। बाह क्षेत्र के करीब 35 गांवों के तराई इलाकों में पानी घुस चुका है।

बटेश्वर घाट पर बढ़े जलस्तर ने महिला स्नानागार को डुबा दिया है। इस पर तीर्थ स्थल ट्रस्ट और प्रशासन ने श्रद्धालुओं को चेतावनी दी है कि सीढ़ियों से उतरकर यमुना स्नान न करें। तराई के गांव रामपुर चंद्रसेनी, बलाई, सुंसार, बिठौली, विक्रमपुर घाट, चरीथा, गढ़ी बरौली और बाग गुड़ियाना के ग्रामीण सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां नदी से जुड़े रास्तों पर सबसे पहले पानी भरता है, जिससे लोगों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। कुछ दिन पहले ही चंबल नदी में बाढ़ आने से बाह और पिनाहट क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए थे। उस दौरान लोगों को अपने घर छोड़ने तक की नौबत आ गई थी, हालांकि फिलहाल चंबल का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगल ने बताया कि यमुना के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी को परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment