सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य हादसा

Mainpuri News:भोगांव के युवको की कन्नौज सड़क हादसे में मौत

by morning on | 2025-08-12 16:55:54

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 106


Mainpuri News:भोगांव के युवको की कन्नौज सड़क हादसे में मौत

फोटो परिचय-अरमसराय मे दांे युवको की मौत कें बाद बिलाप करते परिजन। 


- गांव में दौड़ी शोक की लहर, परिजनो में मचा कोहराम

Morning City

मैनपुरी/भोगांव। जनपद कन्नौज के थाना छिवरामऊ क्षेत्र के गांव प्रेमपुर के निकट नेशनल हाईवे 34 पर हुई दुघर्टना मे थाना क्षेत्र के ग्राम अरमसराय के दो युवको की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे गांव मे शोक की लहर छा गई। देर शाम तक मृतको के शव गावं मे नही पहुचं सके थे।

थाना क्षेत्र के ग्राम अरमसराय निवासी 35 बर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र जिलेदार सिंह व 40 बर्षीय अजीत लोधी उर्फ लालू पुत्र दिवारीलाल जिनकी ससुराल जनपद कन्नौज के थाना छिवरामऊ क्षेत्र के ग्राम कैथे मे है, मंगलवार की सुबह कश्मीर सिंह और अजीत ससुराल से एक भैसं को लोडर मे लादने के बाद बाइक से घर बापस लौट रहे है, लगभग सात बजे प्रेमपुर के निकट एक कैण्टर ने बाइक सवार दोनो युवको को रौद दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी गांव मे होते ही पूरे दिन गांव मे मातम छाया रहा।

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे लोग
मृतको के बच्चे अपने पिता की मौत की जानकारी पर विलख रहे थे कि आखिर अब उनका पालन पोषण कौन करेगा। घटना की जानकारी पर सपा नेता गोपालदास लोधी, कृष्णादास लोधी, पूर्व प्रधान आदेश राजपूत, प्रधान रामशरन यादव, जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव, राजवीर सिंह शाक्य, सुवोध यादव ने मृतको के घर पहुंचकर शोक सवेदना व्यक्त की।

 

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment