सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य शहर की गतिविधयाँ

Hathras News:शहीदों के सम्मान में 11वीं विशाल तिरंगा संदेश यात्रा निकाली

by morning on | 2025-08-14 16:37:33

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 92


Hathras News:शहीदों के सम्मान में 11वीं विशाल तिरंगा संदेश यात्रा निकाली

फोटो -तिरंगा संदेश यात्रा  निकालते हुए 


शहीदों के सम्मान में 11वीं विशाल तिरंगा संदेश यात्रा निकाली

Morning City


हाथरस  एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के तत्वावधान में 11वीं विशाल तिरंगा संदेश यात्रा का शुभारंभ आगरा रोड स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से हुआ। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्र भारत का सपना वीर सपूतों की कुर्बानी से साकार हुआ और स्वतंत्रता दिवस महज छुट्टी नहीं, बल्कि शहीदों को याद करने का अवसर है। यात्रा शहीद भगत सिंह पार्क से होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों—नई धर्मशाला, चांवड गेट, सब्जी मंडी, नयागंज, घंटाघर, रामलीला मैदान, बैनीगंज, मोहनगंज, पुरानी कलेक्ट्रेट, तालाब चौराहा से आर्य समाज सासनी गेट तक निकाली गई। चौराहों पर रुककर लोगों से धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाने और राष्ट्र को नमन करने की अपील की गई। सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, जिनमें प्रवीन वार्ष्णेय, देवेन्द्र गोयल, उपवेश कौशिक, शैलेन्द्र सांवलिया, कमलकांत दोबरावाल, मनोज अग्रवाल, सुरेन्द्र वार्ष्णेय, रिषी शर्मा, सचिन खन्ना, डॉ. पी.पी. सिंह, तरुण पंकज, केशवदेव अरोड़ा, मनीष अग्रवाल, राजीव अग्निहोत्री, अजय गुप्ता, ललितेश गुप्ता, नवीन गुप्ता, आशीष उपाध्याय, आयुष अग्रवाल, मनोज वार्ष्णेय, गोपाल अग्रवाल, मुरारी चौधरी, कपिल अग्रवाल आदि शामिल रहे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment