सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य शहर की गतिविधयाँ

Mainpuri News:वीरांगना अवंतीबाई की शोभायात्रा को ऐतिहासिक बना देंगे

by morning on | 2025-08-14 16:52:45

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 112


Mainpuri News:वीरांगना अवंतीबाई की शोभायात्रा को ऐतिहासिक बना देंगे

फोटो परिचय- एक गांव में संपर्क करते हुए सपा जिला उपाध्यक्ष अर्पण कुमार आंशू व अन्य।



- सपा जिला उपाध्यक्ष कर रहे मैनपुरी के गांवों में कड़ी मेहनत

Morning City

कुरावली/मैनपुरी कस्वा के इतिहास में पहली बार निकाली जा रहीं वीरांगना अवंतीबाई की विशाल शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने का दावा सपा के जिलाध्यक्ष अर्पण कुमार आंशू के द्वारा किया जा रहा है। वह बताते है कि शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कुरावली के इतिहास में पहली बार निकाली जा रहीं अवंतीबाई की शोभायात्रा इस बार कुरावली के इतिहास में दर्ज हो जाएगी।

शोभायात्रा कमेटी के मीडिया प्रभारी नीलेश राजपूत ने बताया कि आगामी 16 अगस्त को कुरावली में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की 194वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाएगी, जिसके तहत कुरावली में पहली बार वीरांगना अवंतीबाई की जयंती पर एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि 16 अगस्त को सुवह 10 बजे विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ कुरावली के लल्लू सिंह इंटर कॉलेज के सामने होगा, जहां से यात्रा प्रारंभ होकर पूरे नगर सहित आसपास के इलाको का भ्रमण करते हुए शाम को लल्लू सिंह इंटर कॉलेज पहुंचकर ही समाप्त होगी। उन्होने लोधी समाज के लोगो से शोभायात्रा में सपरिवार भाग लेकर शोभा बढ़ाने की अपील की है। शोभायात्रा समापन के बाद भोजन की भी व्यवस्था की गई है। उन्होने लोगो से भाग लेकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

लोधी समाज का मिल रहा भरपूर सहयोग
सपा के जिला उपाध्यक्ष अर्पण कुमार आंशू ने बताया कि पहली बार कुरावली में निकाली जा रहीं अवंतीबाई की शोभायात्रा के लिए वह अब तक एक सैंकड़ा से अधिक गांवों का भ्रमण करके संपर्क कर चुके है। पहली बार निकाली जा रहीं शोभायात्रा को क्षेत्र के लोधी समाज का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस सहयोग से जाहिर हो चुका है कि कुरावली की शोभायात्रा ऐतिहासिक होने वाली है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment