सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य राजनीति

Mainpuri News:मैनपुरी में मृतको के साथ जीवित मतदाताओं के काटे गए नाम

by morning on | 2025-08-17 15:37:07

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 191


Mainpuri News:मैनपुरी में मृतको के साथ जीवित मतदाताओं के काटे गए नाम

फोटो परिचय- सांसद डिंपल यादव व जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य।



- सपा सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में उठाया मुद्दा, सपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत

Morning City

मैनपुरीलोकसभा मैनपुरी क्षेत्र में मतदाता सूची से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने को लेकर सांसद डिंपल यादव ने मुद्दा उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर मतदाता सूची से मुस्लिम और यादव समुदाय के नाम काट दिए गए हैं।

मैनपुरी सपा सांसद ने लोकसभा में कहा कि मैनपुरी में बड़े पैमाने पर मृतकों के साथ-साथ जीवित लोगों के भी वोट काट दिए गए हैं। मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए जीवित लोगों को मृत भी दर्शा दिया गया है। मतदाता सूची से बड़ी संख्या में वोट काटने को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार विरोध कर रही है। बीते शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) की नियुक्ति नहीं की जा रही है, बल्कि मनचाहे लोगों को बीएलओ बनाया जा रहा है ताकि वे सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर काम कर सकें।

मैनपुरी में बड़ी संख्या में काटे गए नाम
सपा सांसद डिंपल यादव ने बताया कि सपा ने चुनाव आयोग में काटे गए वोटों की सूची और हजारों की संख्या में शपथ पत्र दाखिल किए हैं। मैनपुरी सदर विधानसभा से ही करीब तीन हजार एफिडेविट भेजे गए हैं, जिनमें लोगों ने यह शपथ ली है कि उनके वोट बिना किसी कारण के काट दिए गए हैं। डिंपल यादव ने कहा, इसके अलावा, कुछ मतदाताओं के वोट काटकर उनके निवास स्थान से 20 किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिए गए हैं, जिससे उन्हें मतदान करने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सपा लगातार इस पर सरकार और चुनाव आयोग से जवाब मांग रही है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment