सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Mainpuri News:फांसी पर मजदूर का शव लटका मिलने पर फैली सनसनी

by morning on | 2025-08-17 15:47:00

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 106


Mainpuri News:फांसी पर मजदूर का शव लटका मिलने पर फैली सनसनी

फोटो परिचय-मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।


- कर्ज से चल रहा परेशान, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

Morning City

मैनपुरीबिछवां थाना क्षेत्र के गांव धारापुर में शनिवार की रात्रि घर से लापता हुए मजदूर का शव तालाब किनारे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव लटका देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव उतार पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजन द्वारा कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव धारापुर निवासी 40 वर्षीय शांति सुमन जाटव मजदूरी करके पत्नी और चार बच्चों का भरण पोषण कर रहा था। शनिवार की रात्रि उन्होंने पत्नी के साथ खाना खाया। रात 12 बजे के करीब वह बिना बताए घर से लापता हो गए। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह साढ़े छह बजे के करीब शांति सुमन का शव गांव के बाहर तालाब किनारे पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। शव लटका देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर बिछवां एसओ आशीष दुबे फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने साक्ष्य संकलित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान मृतक की पत्नी राखी ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या बोले एसओ बिछवां
एसओ बिछवां आशीष दुबे ने बताया कि मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। स्वजन द्वारा कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की जानकारी दी गई है। पुलिस द्वारा मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment