सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Agra News:भैरों बाजार में संपत्ति विवाद में महिला को गोली मारी , घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

by morning on | 2025-08-18 17:11:38

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 89


Agra News:भैरों बाजार में संपत्ति विवाद में महिला को गोली मारी , घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

भैरों बाजार में संपत्ति विवाद में महिला को गोली मारी , घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Morning City

आगरा थाना छत्ता क्षेत्र के भैरों बाजार में सोमवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई जब संपत्ति विवाद को लेकर एक महिला पर परिजनों ने ही हमला बोल दिया। हमलावरों ने महिला पर तमंचे से गोली चला दी। गोली महिला की बाईं बाजू में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, भैरों बाजार निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी बीना सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए बाहर गई थीं। तभी घात लगाए बैठे राजकुमार पुत्र हाकिम सिंह, नवीन पुत्र रविंद्र और अभिजय पुत्र अजय ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि राजकुमार ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे बीना घायल होकर गिर पड़ीं।

बीना की बेटी चंचल तोमर ने जैसे ही घटना की आहट सुनी, तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बीना को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला की बेटी चंचल ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार में संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। राजकुमार पहले भी उसके माता-पिता के साथ मारपीट कर चुका है। इसी रंजिश के चलते हमला किया गया। एसीपी छत्ता पीयूषकांत राय ने बताया कि भैरों बाजार स्थित एक मकान में चार भाई रहते हैं। इनमें से राजकुमार नया मकान बना रहा है, जिसका विरोध अन्य तीन भाई कर रहे हैं। इसी विवाद को लेकर कुछ दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गोली चलाने का आरोप राजकुमार पर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment