सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य अपराध

Mainpuri News:राजमिस्त्री की हत्या करने का लगाया आरोप, काटा हंगामा

by morning on | 2025-08-19 15:39:42

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 85


Mainpuri News:राजमिस्त्री की हत्या करने का लगाया आरोप, काटा हंगामा

फोटो परिचय- मौके पर सीओ सिटी व जिलाध्यक्ष जेएपी रणविजय शाक्य।


- जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष भी परिजनों के साथ खड़े रहे

Morning City

मैनपुरी दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला मुंशी में सोमवार को निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिर कर राजमिस्त्री की मौत के बाद परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, मंगलवार की सुबह शव को सिंधिया तिराहा पर रख कर जाम लगा दिया। जिसके बाद आनन फानन में दन्नाहार पुलिस ने बताए गए लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मधाऊ निवासी 35 वर्षीय राजीव शाक्य उर्फ राजू राज मिस्त्री सोमवार सुबह दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला मुंशी में एक मकान निर्माण में काम करने गए थे। दूसरी मंजिल पर काम करने के दौरान राजीव नीचे गिरकर उनकी मौत हो गई थी। परिजनों की ओर से कुछ लोगों पर मारपीट कर धक्का देने का आरोप लगाया गया था। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव को सिंधिया तिराहा पर रख कर जाम लगा दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजा मांग करने लगे। आनन फानन दन्नाहार पुलिस ने केस दर्ज किया। जाम खुलवाने के लिए लोगों को पुलिस समझा बुझा रही है।

आरोपियों को कड़ी मिले, परिजनों को मिले न्याय
राजमिस्त्री की मौत के बाद परिजन जब शव सड़क पर रखकर हंगामा कर रहे थें, तभी वहां जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष रणविजय शाक्य भी अपने पदाधिकारियों के साथ पहुंचे, जहां पर उन्होने परिजनों का साथ देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी जन अधिकार पार्टी उनके साथ खड़ी है। परिजनो के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, उन्होने मांग की कि पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके परिजनों को न्याय दिलाने का काम करें।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment