सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Mainpuri News:पालतू कुत्ते के हमले से 6 साल का मासूम घायल

by morning on | 2025-08-24 16:41:47

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 118


Mainpuri News:पालतू कुत्ते के हमले से 6 साल का मासूम घायल

फोटो परिचय-खूंखार पिटबुल कुत्ता।


- मासूम के पिता की तहरीर पर कुत्ता मालिक पर मुकदमा

Morning City

मैनपुरी/बेवरखूंखार प्रजाति के पिटबुल कुत्ते ने पड़ोसी बच्चे पर हमला बोल दिया। लहूलुहान हालत में बच्चे को लेकर पिता ने जब शिकायत की तो पड़ोसी ने धमकाया। इसके बाद कुत्ते के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे की जानकारी होते ही कुत्ते को गायब कर दिया। मार्च, 2024 में सरकार ने खूंखार प्रजाति के कुत्तों के पालने पर रोक लगाई थी, जिनमें पिटबुल प्रजाति भी शामिल है। बताया गया है पड़ोसी चार माह पहले कुत्ते को लाया था। प्रथमेश कुमार के पड़ोसी सौरभ दुबे के घर में पिटबुल प्रजाति का कुत्ता पला हुआ है।

बीते दिन की देर शांय प्रथमेश का छह वर्षीय पुत्र प्रखर अपनी नौ वर्षीय बहन काव्या के साथ ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था। घर के पास सौरभ के कुत्ते ने प्रखर पर हमला बोल दिया। काव्या के शोर मचाने पर आए मुहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। प्रखर के शरीर पर 11 दांत लगने के कारण घायल हो गया, जिसके बाद उसे सीएचसी ले जाया गया। देर शाम प्रखर के पिता सौरभ के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि सौरभ ने उनके साथ गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। प्रथमेश का कहना है कि सौरभ के इस पालतू कुत्ते ने तीन महीने पहले भी प्रखर को काटकर घायल कर दिया था। इस संबंध में सौरभ दुबे की पत्नी शोभा देवी से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि चार महीने पहले ही उनके पति अपने दोस्त के यहां से कुत्ते को लाए थे। शनिवार को उसे वहीं भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच की जा रही है।

क्या बोले ईओ नगर पंचायत
बेबर नगर पंचायत के ईओ बुद्धिप्रकाश ने बताया कि प्रतिबंधित पिटबुल प्रजाति का कुत्ता पाले जाने के संबंध में नगर पंचायत से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मामले की जानकारी मिली है। कुत्ता स्वामी को नोटिस दिया जा रहा है। जवाब न देने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment