सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Agra News: यमुना नदी के टापू पर फंसे चार लोग, पुलिस और राजस्व विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

by morning on | 2025-09-05 17:32:44

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 109


Agra News: यमुना नदी के टापू पर फंसे चार लोग, पुलिस और राजस्व विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन


यमुना नदी के टापू पर फंसे चार लोग, पुलिस और राजस्व विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Morning City

आगरा ताजनगरी में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। थाना ताजगंज क्षेत्र के ग्राम बुढ़ाना में यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से गांव के ही चार लोग नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। ग्रामीणों की सांसें थम गईं और गांव में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही घटना की जानकारी ग्राम प्रधान बुढ़ाना ने चौकी प्रभारी तोरा, थाना ताजगंज को दी, तत्काल पुलिस हरकत में आ गई और सूचना राजस्व विभाग व थाना ताज सुरक्षा की जल पुलिस टीम तक पहुंचाई गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस स्टीमर लेकर मौके पर पहुंची। तेज बहाव और बीच धारा में टापू तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन जल पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुए रेस्क्यू शुरू किया। करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने टापू पर फंसे रुस्तम पुत्र ज्वाला प्रसाद (45), भीकम सिंह पुत्र एजेंट सिंह (50), उनकी पत्नी (35) और 13 वर्षीय बेटे रोहित को सकुशल बाहर निकाल लिया। चारों लोगों को किनारे लाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों ने बताया कि चारों लोग टापू पर अस्थायी रूप से रह रहे थे। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे घिर गए और वापस आने का रास्ता बंद हो गया। सूचना समय पर मिलने और त्वरित कार्रवाई से उनकी जान बच गई। सुरक्षित बाहर आने के बाद चारों पीड़ितों ने पुलिस और राजस्व विभाग की टीम का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि बचाव दल समय पर नहीं पहुंचता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ताज सुरक्षा थाना की जल पुलिस की त्वरित कार्रवाई की हर ओर सराहना हो रही है।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment