सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Hathras News:महिला कल्याण विभाग ने निकाली साइकलोथोन, योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

by morning on | 2025-09-23 16:57:57

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 76


Hathras News:महिला कल्याण विभाग ने निकाली साइकलोथोन, योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

महिला कल्याण विभाग ने निकाली साइकलोथोन, योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

Morning City

हाथरस। महिला कल्याण विभाग द्वारा संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन, मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन और जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री सीमा मौर्या के नेतृत्व में पीबीएएस इंटर कॉलेज से साइकलोथोन का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर छात्राओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यालय प्राचार्य राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि छात्राओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी लेकर अन्य लोगों तक भी पहुंचाना चाहिए।

महिला कल्याण विभाग की डीएमसी श्रीमती मोनिका जी. दीक्षित ने छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, रानी लक्ष्मीबाई बाल सम्मान कोष, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पोक्सो अधिनियम, पॉश एक्ट, महिला हेल्पलाइन 181 और 1090 जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। हब की जेंडर स्पेशलिस्ट सीमा द्वारा पेम्पलेट्स वितरित किए गए।
कार्यक्रम में अध्यापिका कमलेश और विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment