सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य जन्म जयंती

Hathras News:पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी

by morning on | 2025-09-25 15:38:42

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 109


Hathras News:पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी

फोटो -संगोष्ठी में उपस्थित जन प्रतिनिधि 


Morning City


हाथरस भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर जिला संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री पूनम बजाज रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलन से हुआ।पूनम बजाज ने कहा कि उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक व संगठनकर्ता रहे, उन्होंने एकात्म मानववाद की विचारधारा प्रस्तुत की। उनका मानना था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है और भारत के लिए स्वदेशी आर्थिक मॉडल अत्यंत आवश्यक है।जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि उपाध्याय को जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है। उन्होंने भारतीय अर्थ नीति पर कई ग्रंथ लिखे और स्वदेशी के प्रबल समर्थक रहे।संगोष्ठी को सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर व सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment