सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य प्रशासन

Hathras News:रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

by morning on | 2025-09-25 15:42:43

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 153


Hathras News:रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

फोटो -महिलाओं को जागरूक करते  पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा

Morning City

हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत सिटी रेलवे स्टेशन पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान स्टेशन और ट्रेनों में मौजूद महिलाओं को महिला अधिकारों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी वाले पम्पलेट वितरित किए गए।उन्होंने पीए सिस्टम के माध्यम से भी महिलाओं को संबोधित कर मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य बताए और यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रेलवे यात्रा के दौरान किसी भी समस्या पर हेल्पलाइन नंबर 139 पर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।कार्यक्रम में महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1930 (साइबर सुरक्षा), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपात सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन) और 102 (स्वास्थ्य सेवा) शामिल हैं। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी गई।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कृष्ण नारायण, कोतवाली नगर प्रभारी, महिला थाना प्रभारी व परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment