सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य संघ

Hathras News:संघ शताब्दी वर्ष पर नगर में भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा, घोष की मनमोहक धुन से गूंजे रास्ते

by morning on | 2025-10-05 16:06:50

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 52


Hathras News:संघ शताब्दी वर्ष पर नगर में भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा, घोष की मनमोहक धुन से गूंजे रास्ते

फोटो -पथ संचलन में कदमताल बढ़ाते स्वयंसेवक 

 Morning City

हाथरस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को नगर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। घोष की मनमोहक धुन पर पूर्ण गणवेश में अनुशासित कदमताल करते हुए हजारों स्वयंसेवकों ने करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर उत्साहपूर्वक भाग लिया।पथ संचलन के मार्ग में लोगों ने सड़कों के किनारे व घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कई स्थानों पर इत्र की वर्षा भी की गई। इस अवसर पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।पथ संचलन डीआरबी से प्रारंभ होकर नई धर्मशाला, चावण गेट, नयागंज, मोती बाजार, नजिहाई बाजार, घंटाघर, बेनीगंज, रामलीला मैदान, कमला बाजार, गुड़िहाई बाजार और सादाबाद गेट होते हुए पुनः डीआरबी मैदान पर संपन्न हुआ।पथ संचलन में बाल स्वयंसेवक से लेकर वयोवृद्ध स्वयंसेवक तक शामिल रहे। बुजुर्ग स्वयंसेवकों का उत्साह देखते ही बनता था। शताब्दी वर्ष की अनुभूति हर स्वयंसेवक के भीतर नई ऊर्जा और दायित्वबोध का संचार करती दिखी।

फोटो -पथ संचलन में कदमताल मिलाते बाल  स्वयंसेवक

Additional Image
खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment