सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य शहर की गतिविधयाँ

Hathras News:वार्ष्णेय महिला वेल्फेयर ने किया डांडिया

by morning on | 2025-10-05 16:10:53

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 231


Hathras News:वार्ष्णेय महिला  वेल्फेयर ने किया डांडिया

फोटो -वार्ष्णेय महिला  वेल्फेयर की टीम 

रंग बिरंगे परिधानों में सजकर महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य

Morning City

हाथरस वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति के बैनरतल डांडिया का आयोजन किया गया। जिसमें समिति की महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया। रविवार को कार्रक्रम का अयोजन राधाकृष्णन मंदिर में  किया गया। जिसमें रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने ढोलक और तालियों की संगत पर मां भगवती की स्तुति में नृत्य किया। समिति की अध्यक्ष प्रगति वाष्र्णेय ने बताया कि यह आयोजन समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के उद्देश्य से किया गया है। नारी शक्ति को बढ़ावा देना और समाज में महिलाओं के महत्व को भी दर्शाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मां भगवती की स्तुति में भजन प्रस्तुत किए। महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर ढोलक, मंजीरे और तालियों की मधुर संगत पर डांडिया का प्रदर्शन किया। कार्रक्रम में पूजा, अंजू, दीक्षा, सरिता, मोना, अर्चना, सविता, सपना, जागृति, स्मिता, नीतू, मोहिनी, गौरी, दीपा, रानी, चारु, भूमिका, साधना, दीप्ती, गीता,भावना, भूमि आदि मौजूद रहीं।

खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment