सब्सक्राइब करें
शहर और राज्य शहर की गतिविधयाँ

Mainpuri News:संकिसा में सम्राट अशोक ने गज स्तंभ की स्थापना की थी

by morning on | 2025-10-08 15:56:22

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 54


Mainpuri News:संकिसा में सम्राट अशोक ने गज स्तंभ की स्थापना की थी

फोटो परिचय- भंते श्रद्धा मित्र महाथेरो को सम्मानित करते सुरेश बौद्ध।



- संकिसा के जसराजपुर में चार दिवसीय अभी धम्मा महोत्सव का समाप

Morning City

भोगांव/मैनपुरी तथागत भगवान गौतम बुद्ध की अभिधम्म स्थली संकिसा के राजघाट स्थित जसराजपुर में चल रहे चार दिवसीय अभी धम्मा महोत्सव के समापन के बाद पूज्य भंते श्रद्धा मित्र महाथेरो को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बौद्ध ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट करके उनका सम्मान किया।

महाथेरो ने कहा संकिसा विश्व का सबसे श्रेष्ठ स्थल है। बौद्धों की परंपरा के अनुसार यहां सभी बुद्ध आए थे और शाक्य मुनि बुद्ध भी आए हैं और आने वाले बुद्ध भी संकिसा में जरूर आएंगे। इसीलिए इसको अचल चैत्य भी कहा जाता है। यहां सम्राट अशोक ने गज स्तंभ की स्थापना की तथा एक स्तूप एवं महाविहार की स्थापना की जो  आज भी खंडहर के रूप में देखने को मिलती है।

संकिसा को अभी धर्म की जननी माना जाता हैं
उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म के पवित्र ग्रंथ त्रिपटक के अनुसार संकिसा को अभी धर्म की जननी माना जाता है। विनय पाठक सूत्रपटक अभी धर्म पिटक त्रिपिट तीन भागों में विभक्ति है जिसमें से 42 हजार सूत्र अभी धर्म के हैं। जो संकिसा से ताल्लुक हाथ रखती हैं। पूरी दुनिया के लोग आज के दिन संकिसा बौद्ध स्तूप की पूजा करने के लिए आते हैं हम संकिसा के लोग बहुत धन्य हैं।        

प्रदर्शनी ने उजागर किए भारत तिब्बत के संबंध
सुरेश बौद्ध ने अंतर्राष्ट्रीय बुद्धिस्ट कनफेडरेशन (आईबीसी,) को धन्यवाद देते हुए कहा कि अभी धम्मा महोत्सव में पधारे सभी बहन भाइयों का स्वागत करते हैं और उन्हें पुनः अगली साल के लिए आमंत्रित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव के लिए चलकर आने वाले अर्थ दान करने वाले भावनाएं दान करने वाली समस्त पदाधिकारी समस्त कर्मचारी एवं वॉलंटरी तथा बहुत-बहुत धन्यवाद देते है। उन्होंने कहा कि इसमें विशेषता रही कि भारत और तिब्बत के संबंधों को उजागर करने के लिए यहां एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जो आदित्य अनोखा और भारत और तिब्बत के बीच के नाते को और मजबूत बनाता है। इस अवसर पर विनोद यादव, सुधाकर यादव, बृजेश दुबे, भंते उपनंद, भंते सुमन रतन, भंते रक्षितानंद, भंते प्रियनंदन, भंते ब्रह्मानंद, भंते आनंद आदि लोग मौजूद रहे।


खोज
ताज़ा समाचार
टॉप ट्रेंडिंग
सबसे लोकप्रिय

Leave a Comment