Agra News: एआई की मदद से खुली यमुना एक्सप्रेसवे मर्डर मिस्ट्री, लिव-इन पार्टनर ने की सोनाली की हत्या, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

personसंपादकीय टीम
calendar_today10 Feb 2026, 09:12 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा।यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली क्षेत्र के पास कंबल में लिपटी मिली युवती की लाश की गुत्थी को आगरा पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (।प्) की मदद से सुलझा लिया। यह आगरा पुलिस का पहला ऐसा मर्डर केस है, जिसमें एआई तकनीक का सफल इस्तेमाल किया गया है।
पुलिस को सड़क किनारे कंबल में लिपटी अज्ञात युवती का शव मिला था। मौके से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने पर शिनाख्त पुलिस के लिए चुनौती बन गई। इसके बाद पुलिस ने एआई सॉफ्टवेयर की मदद से युवती का चेहरा तैयार कर डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया से मिलान कराया।
एआई जांच के दौरान युवती की पहचान सोनाली के रूप में हुई, जो दिल्ली में रह रही थी। जांच में सामने आया कि सोनाली अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी और उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद प्रेमी ने सोनाली की हत्या कर दी। ।
हत्या के बाद आरोपी ने शव को कंबल में लपेटकर पहचान छुपाने की नीयत से यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया। पुलिस ने सोनाली के फेसबुक अकाउंट की गतिविधि खंगाली, जो 24 घंटे से इनएक्टिव था। यही डिजिटल सुराग आरोपी तक पहुंचने में अहम साबित हुआ।
एआई और डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। मामले में महोबा तक कुछ पारिवारिक और संपर्क कड़ियां भी सामने आई हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह केस साबित करता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अपराध नियंत्रण और जांच में भविष्य का एक मजबूत हथियार है। एआई की मदद से न सिर्फ शिनाख्त हुई, बल्कि कातिल तक पहुंचना भी संभव हो सका
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi