एक तरफा प्यार में सनकी छात्र ने टीचर के दोनो होंठ काटे
Morning City
• रास्ता घेरकर किया हमला, टीचर की हालत गंभीर, आगरा में चल रहा उपचार
• गुरु और शिष्य के रिश्ते को सनकी छात्र ने किया कलंकित
मैनपुरी। कोतवाली सदर क्षेत्र में एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है जिसने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। एक सिरफिरे छात्र ने एकतरफा प्यार और सनक में अपनी ही टीचर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस सनकी छात्र ने टीचर का जीवन नरक बना दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
कोतवाली सदर निवासी कक्षा 12 के छात्र ने अपनी ही टीचर के साथ पहले क्लास में छेडछाड़ शुरु कर दी, इसकी शिकायत जब छात्र के परिजनो से की गई, तब कुछ समय तक तो ठीक ठाक रहा, इसके कुछ दिनो बाद उसे फिर से हरकते करना शुरु कर दिया। जिसके बाद टीचर ने स्कूल ही छोड़ दिया। और दूसरे स्कूल में नौकरी करना शुरु कर दिया, सनकी छात्र इतने पर भी नहीं रुका उसने टीचर का पीछा करना शुरु कर दिया, टीचर ने विरोध किया तो सनकी छात्र ने खौफनाक कदम उठा लिया। सनकी छात्र ने टीचर को बीच रास्ते में रोककर धारदार हथियार से हमला बोल दिया, इस घटना को अंजाम देने के बाद सनकी छात्र फरार हो गया। खून से लथपथ टीचर को जिला अस्पताल से आगरा के लिए रेफर किया गया है। टीचर का इलाज आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा है।
मां के भरोसे को भी सनकी ने तोड़ा
टीचर के भाई ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया है कि उसकी बहन आगरा रोड स्थित एक विद्यालय में पढ़ाती हैं, मैनपुरी शहर निवासी कक्षा 12 का छात्र अखंड प्रताप सिंह उसकी बहन पर बुरी नजर रखता है और अक्सर अश्लील हरकतें करता था, बहन ने इसकी शिकायत जब पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में छात्र की मां से की तो मां ने भरोसा दिलाया था कि वह दोवारा ऐसी हरकत नहीं करेगा, लेकिन सनकी छात्र की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ।
स्कूल छोड़ दिया फिर भी नहीं माना सनकी
सनकी छात्र की हरकतो से परेशान टीचर ने आगरा रोड वाला विद्यालय छोड़ दिया और किसी दूसरे विद्यालय में पढ़ाना शुरु कर दिया, लेकिन सनकी छात्र यहां पर नहीं माना उसने टीचर का फिर से पीछा करना शुरु कर दिया, सनकी छात्र ने टीचर को यहां पर भी परेशान करना शुरु कर दिया। सनकी छात्र ने टीचर से अवैध संबंध बनाने का भी दबाव डाला।
सनकी न कर दी क्रूरता की हदें पार
कुछ दिनो पूर्व टीचर अपने घर किसी छात्र को कोचिंग पढ़ाने जा रहीं थी, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे सनकी छात्र ने टीचर का रास्ता रोक लिया, वह टीचर के साथ छेडछाड़ करने लगा, जब टीचर ने इसका विरोध किया तो सनकी छात्र ने धारदार हथियार से टीचर के ऊपर हमला बोल दिया, उसने टीचर के चहेरे पर वार किए, सनकी छात्र ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी टीचर के दोनो होंठ काट डालें।
घटना से इलाके में फैली सनसनी
अचानक सरेराह हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, घायल टीचर को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर हालत गंभीर देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल टीचर का इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
क्या बोले कोतवाली इंस्पेक्टर
टीचर के भाई की तहरीर पर आरोपी अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में दबिश दे रहीं हैं, जिसे जल्द ही गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।- फतेह बहादुर सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली सदर।
