Alighar News: नोएडा और बल्लभगढ़ पर डग्गेमार बसों का आतंक, परिवहन विभाग की निगरानी पर सवाल

personसंपादकीय टीम
calendar_today1 Nov 2026, 09:45 pm
location_onAlighar

शर्मा और गैलेक्सी ट्रैवल्स के नाम से चलने वाली बसों की परमिट जांच की मांग, जट्टारी में कथित वसूली का मामला भी चर्चा में

अलीगढ़। नोएडा और बल्लभगढ़ मार्ग पर निजी बसों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि शर्मा और गैलेक्सी ट्रैवल्स के नाम से बड़ी संख्या में बसें संचालित हो रही हैं, जिनमें कई के पास निर्धारित मार्ग पर संचालन की वैध अनुमति नहीं है। स्थानीय स्तर पर इन मार्गों पर चलने वाली बसों की संख्या करीब 60 से 65 बताई जा रही है। हालांकि, बसों की वास्तविक संख्या और उनके परमिट की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।जट्टारी क्षेत्र में बसों से कथित वसूली की शिकायतें भी सामने आई हैं। आरोप है कि बल्लभगढ़ मार्ग की बसों से करीब 3,000 रुपये और नोएडा मार्ग की बसों से 600 रुपये तक लिए जाते हैं। यह राशि किस मद में और किसके द्वारा वसूली जाती है, इसकी जांच आवश्यक है।सूतमिल चैराहे और कठपुला क्षेत्र में बसों के ठहराव एवं कथित अवैध बस स्टैंडों के संचालन को लेकर भी शिकायतें हैं। सूतमिल चैराहे से लगभग 50 मीटर की दूरी पर आरटीओ कार्यालय होने के बावजूद इन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।कुछ बस चालकों और परिचालकों के हवाले से कथित मासिक वसूली की बात भी कही जा रही है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे में परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा बसों के परमिट, पंजीकरण, फिटनेस, बीमा और निर्धारित मार्ग की जांच कराया जाना जरूरी है।सूतमिल चैराहे पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था भी है। ऐसे में यह जांच का विषय है कि कैमरों में इन बसों की आवाजाही और ठहराव की स्थिति दर्ज हो रही है या नहीं। साथ ही यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि बिना वैध अनुमति संचालन की शिकायतों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है।मामले में परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन से बसों के वास्तविक संचालन, कथित वसूली तथा बस स्टैंडों की वैधता की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठ रही है।
फोटो -शर्मा और गैलेक्सी ट्रैवल्स के नाम से चलने वाली डग्गामार बसें
फोटो -शर्मा और गैलेक्सी ट्रैवल्स के नाम से चलने वाली डग्गामार बसें
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi