Agra News: आगरा में सड़क के भ्रष्टाचार के गडढ़े में फंसा ट्रक भिड़े पीछे चल रहे वाहन, सातवीं बार धंसी एक ही सड़क
personसंपादकीय टीम
calendar_today20 Sept 2026, 11:00 pm
location_onAgra
Morning City
आगरा। ताजमहल और आगरा किला को जोड़ने वाली प्रमुख खैराती टोला-पुरानी मंडी रोड सातवीं बार धंस गई। इस घटना में एक ट्रक फंस गया, जिससे पीछे चल रहे वाहन उससे टकरा गए। क्षेत्रीय लोगों ने नमामि गंगे परियोजना के तहत बिछाई गई सीवर लाइन में रिसाव और भराव में लापरवाही को वजह बताते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
www.morningcity.in
हादसे के बाद बैरिकेडिंग कर यातायात को दूसरी लेन से निकाला गया। जल निगम की ग्रामीण इकाई ने धांधूपुरा में 100 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 1600 मिमी व्यास की यह सीवर लाइन डाली है। विश्वराज एनवायरमेंट फर्म ने किले से ताज के बीच पुरानी मंडी रोड होते हुए फतेहाबाद रोड तक इस लाइन को बिछाया है। प्रत्यक्षदर्शी श्याम भोजवानी ने बताया कि इसी जगह पर 26 जून और 7 अगस्त को भी सड़क धंसने से वाहन फंस चुके हैं। एक साल के भीतर सीवर लाइन बिछाने वाली यह जगह सात बार धंस चुकी है।
Morning City
फतेहाबाद रोड भी दो जगह धंसा
सीवर लाइन के कारण फतेहाबाद रोड पर दो जगह शनिवार को गड्ढे हुए हैं, वहीं हावर्ड पार्क प्लाजा से आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट के बीच एक किमी. के हिस्से में सड़क गड्ढों में समा चुकी है। यहां मेट्रो स्टेशन से आईटीसी होटल के बीच का हिस्सा बेहद खराब है। सीवर लाइन वाले ट्रेंच में बनाई गई सड़क आठ से 12 इंच तक धंसी है।
क्या बोले प्रोजेक्ट मैनेजर
जहां पर सड़क धंसी है, वहां बैरिकेडिंग करा दी गई है। जिम्मेदार कंपनी विश्वराज और जल निगम के इंजीनियर से रिपोर्ट मांगी गई है। सड़क धंसने के कारणों का ब्योरा मांगा है।- आरपी सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, जल निगम ग्रामीण।

