Mainpuri News: अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर नाला और सरकारी भूमि से हटा अतिक्रमण, हटाने की पहले ही दी थी हिदायत
personसंपादकीय टीम
calendar_today29 Jul 2026, 11:24 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी। कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित ज्योति रोड पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां सरकारी नाले और भूमि पर किए गए अवैध पक्के निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया हैं। नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की, जिसके दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
Morning City
अधिकारियों के अनुसार, सरकारी नाले पर कब्जे के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही थी। कई बार चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद उच्चधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। नगर पालिका को ज्योति रोड पर सरकारी नाले और भूमि पर अवैध कब्जे की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों और प्रशासनिक जांच के बाद नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई। ईओ बुद्धि प्रकाश और थाना प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण को ध्वस्त कर सरकारी नाले और भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।

दोवरा कब्जा न करने की दी हिदायत
कार्रवाई के दौरान आसपास बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के कारण पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन ने किसी भी संभावित विरोध से निपटने के लिए पहले ही पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया था। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों को सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जा न करने की हिदायत भी दी।
