Mainpuri News: घिरोर के परिषदीय विद्यालयों में दही हांडी प्रतियोगिता जन्माष्टमी पर छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण बनकर दी मनमोहक प्रस्तुति
personसंपादकीय टीम
calendar_today4 Sept 2026, 09:48 pm
location_onMainpuri
Morning City
मैनपुरी/घिरोर। विकास खंड क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान दही हांडी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही।
क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नगला मनी, प्राथमिक विद्यालय घिरोर द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय प्रथम, कंपोजिट विद्यालय नगला कंचन, प्राथमिक विद्यालय ढ़करई और प्राथमिक विद्यालय नगला केहरी कल्होर में दही हांडी प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन किया। प्रभा, माधुरी, अईस्था, रोशनी और आकांक्षा सहित कई छात्रों को बेहतर प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षिका रजनी कटियार, सुमन यादव, हेमलता, रोहिणी और पारूल ने इन कार्यक्रमों की तैयारी करवाई। शिक्षक राजेश यादव, रेनू सिंह, दिलीप कुमार, धर्मेन्द्र कुमार और योगेश कुमार ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर अनुराधा यादव, देवेन्द्र सिंह, संजीव चौहान, देव प्रिय गौतम और शिव चन्द्र सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

