Mainpuri News: संभल से कुरावली आकर सरकारी डॉक्टर कर रहे प्राइवेट प्रैक्ट्सि
personसंपादकीय टीम
calendar_today12 Mar 2026, 10:25 pm
location_onMainpuri
सीएचसी के ठीक सामने किया जा रहा निजी क्लीनिक का संचालन
कुरावली सीएचसी में पहले रहे चुकी है तैनाती, सप्ताह में तीन दिन प्रैक्ट्सि
Morning City
मैनपुरी। शासन ने सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर के प्राइवेट प्रैक्ट्सि करने पर पूर्ण रुप से रोक लगा दी है। इसके बावजूद भी सरकारी डॉक्टर के प्राइवेट प्रैक्ट्सि करने पर रोक लगाने में शासन विफल सावित हो रहा है। संभल जनपद की गुन्नौर सीएचसी पर तैनात सरकारी डॉक्टर अजहर अली द्वारा मैनपुरी जनपद के कुरावली में सीएचसी के ठीक सामने निजी क्लीनिक का संचालन करके प्राइवेट प्रैक्ट्सि कर रहे है। यह प्राइवेट प्रैक्ट्सि करीब दो साल से चल रही है। कुरावली में निजी क्लीनिक का संचालन करके सप्ताह में तीन दिन प्राइवेट प्रैक्ट्सि की जा रही है। जब तीन दिन प्राइवेट कुरावली में की जा रहीं तो फिर संभल में ड्यूटी कब की जा रहीं है। यह एक बड़ा सवाल है।
Morning City
संभल जनपद के गुन्नौर सीएचसी में तैनात डॉ. अजहर अली पूर्व में कुरावली सीएचसी पर चिकित्साधिकारी पद पर तैनात रह चुके है। फिर इनका स्थानांतण संभल जनपद के लिए कर दिया गया, संभल में इनकी तैनाती गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर की गई है। इनकी तैनाती संभल जनपद में होने के बाद भी इनके द्वारा मैनपुरी के कुरावली स्थित सीएचसी के सामने एक मार्केट में निजी क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. अजहर अली सप्ताह के तीन दिन संभल में ड्यूटी करते है। उसके बाद यह कुरावली निजी क्लीनिक पर आ जाते है। जहां पर तीन दिन तक प्राइवेट प्रैक्ट्सि की जाती है। इनके प्राइवेट प्रैक्ट्सि के दौरान भारी भीड़ लगती है।
कड़ी मशक्कत के बाद खाली किया था सरकारी आवास
जब डॉ. अजहर अली की तैनाती कुरावली सीएचसी में थी, तब इनको रहने के लिए सरकारी आवास दिया गया था, तब भी इन्होने सरकारी आवास को ही क्लीनिक बना दिया था, तब यह सरकारी आवास में प्राइवेट प्रैक्ट्सि करते थें, फिर शासन ने इनका स्थानांतरण संभल के लिए कर दिया, संभल में तैनाती के दौरान भी यह कुरावली सरकारी आवास पर रुकते थें, जहां पर प्राइवेट प्रैक्ट्सि के लिए ही रुकते थें। इनका स्थानांतरण होने के बाद दूसरे डॉक्टर की तैनाती कुरावली सीएचसी में कर दी गई, जिन्हे आवास की आवश्यकता थी, लेकिन सरकारी आवास डॉ. अजहर अली घेरे हुए थें, काफी प्रयास के बाद सरकारी आवास खाली नहीं किया गया तब मैनपुरी के सीएमओ ने संभल सीएमओ के लिए पत्र लिखा था तब जाकर सरकारी आवास खाली हो सका था।
Morning City
केवल प्राइवेट प्रैक्ट्सि का मोह कुरावली खींच लाता
डॉ. अजहर अली की तैनाती संभल में होने के बाद भी इनके कुरावली आने के बारे में बात करें तो इनका यहां पर न तो मकान है ना ही बच्चे पढ़ाई करते है। इनके कुरावली आने की बजह केवल निजी क्लीनिक का संचालन करके प्राइवेट प्रैक्ट्सि करना है। यह कुरावली में केवल प्राइवेट प्रैक्ट्सि करने के लिए आते है।
क्या बोले संभल सीएमओ
संभल की गुन्नौर सीएचसी पर तैनात डॉक्टर के मैनपुरी के कुरावली जाकर प्राइवेट प्रैक्ट्सि करने का मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराकर पूरी जानकारी जुटाई जाएगी, सरकारी डॉक्टर अगर प्राइवेट प्रैक्ट्सि कर रहे है तो यह गलत हैं, इनके द्वारा भी अगर प्राइवेट प्रैक्ट्सि की जा रहीं है तो इनपर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।- डॉ. तरुण पाठक, सीएमओ संभल।
