Alighar News: मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद बन्नादेवी क्षेत्र में अतिक्रमण की भरमार

personसंपादकीय टीम
calendar_today28 Oct 2026, 10:39 pm
location_onAlighar

मसूदाबाद चैराहे से सारसौल तक सड़क और फुटपाथ पर कब्जे के आरोप, थाने के सामने तक खड़े रहते हैं भारी वाहन

अलीगढ़। बन्नादेवी क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मसूदाबाद चैराहे से सारसौल तक सड़क किनारे और नगर निगम के फुटपाथों पर अतिक्रमण की शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि कई स्थानों पर अतिक्रमण फुटपाथ तक सीमित नहीं है, बल्कि वाहनों के आवागमन के लिए बनी सड़क पर भी कब्जा किया जा रहा है।स्थानीय स्तर पर रोडी-बदरपुर से जुड़े भारी वाहनों के खड़े होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि इन वाहनों के लिए नुमाइश मैदान में खड़े होने की व्यवस्था है, लेकिन इसके बावजूद बड़े ट्रक बन्नादेवी थाने के सामने तक जीटी रोड के आधे से अधिक हिस्से को घेरकर खड़े रहते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने और राहगीरों को परेशानी होने की आशंका बनी रहती है।मुख्यमंत्री के अतिक्रमण हटाने संबंधी निर्देशों के बीच क्षेत्र में दिखाई दे रही इस स्थिति पर संबंधित विभागों की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह है कि नगर निगम, यातायात पुलिस और संबंधित अधिकारी सड़क व फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
फोटो- बन्नादेवी थाने के सामने खड़े भारी वाहन
फोटो- बन्नादेवी थाने के सामने खड़े भारी वाहन
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi