Agra News: होली से पहले पुलिस की बड़ी सफलता, अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

personसंपादकीय टीम
calendar_today20 Feb 2026, 09:50 pm
location_onAgra

Morning City

आगरा। थाना एत्मादपुर पुलिस ने साइबर, सर्विलांस और काउंटर इंटेलिजेंस टीम के संयुक्त अभियान में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, जिसमें 239 अद्धे और 48 बोतल रॉयल स्टैग प्रिमियम व्हिसकी, बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹2.30 लाख बताई गई है। आरोपी नागालैंड प्रान्त के एक आइसर ट्रक में शराब छिपाकर तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई आगरा पुलिस कमिश्ररेट के निर्देशन और थाना एत्मादपुर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। कुबेरपुर कट पर लगातार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त पकड़े गए। उनकी पहचान गौरव पुत्र मिजाजीलाल, ग्राम बीलपुर धौरा, थाना बेवर, जनपद मैनपुरी और अखिलेश पुत्र सत्यभान, ढोबा, थाना एरवा कटरा, जनपद औरया के रूप में हुई।

Morning City

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे हरियाणा से शराब की तस्करी कर बिहार भेजते थे। वहां शराब प्रतिबंधित होने के कारण वे इसे दोगुने-तिगुने दाम में बेचकर मुनाफा कमाते थे। उन्होंने बताया कि ट्रक में बिल्टी और अन्य कागजात सही रखकर अक्सर तस्करी करते थे और ड्राइवर केबिन में 10-15 पेटी शराब छिपा कर ले जाते थे। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई होली के त्योहार से पहले जनपद में कानून-व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि त्योहार के दौरान शराब और अवैध गतिविधियों पर पुलिस की निगरानी और बढ़ाई जाएगी। आगरा पुलिस की यह बड़ी सफलता न केवल अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश है, बल्कि त्योहारों के समय नागरिकों की सुरक्षा और जनपद में शांति बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण कदम है।
इस खबर को शेयर करें:
WFX
homeहोमplay_circleवीडियोcurrency_rupeeशेयर बाजारnewspaperई-पेपर
Subscribe NowSanskrit Teaching in Hindi